
रिहा हुआ खूंखार Child Killer, दोबारा पहुंचा जेल, रूह कंपा देगी ये कहानी
AajTak
इस शख्स को एक 15 साल की स्कूली छात्रा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. दो साल बाद इसे मामले में दोषी ठहराया गया. लड़की का शव उसके घर के पास एक पार्क में मिला था. शरीर पर यौन शोषण के निशान थे.
ये एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसे समाज के लिए काफी बड़ा खतरा माना जाता है. इतना बड़ा कि जेल से कई दशक बाद रिहा होने के बावजूद उसे 23 दिन के भीतर ही दोबारा जेल में डाल दिया गया. उसने कुछ नियमों का उल्लंघन किया था. उसे चाइल्ड किलर यानी बच्चों की हत्या करने वाले अपराधी के तौर पर जाना जाता है. उसका नाम एडविन हॉपकिन्स है.
उसने साल 1995 में सितंबर में एक 15 साल की लड़की की हत्या कर दी. लड़की का नाम नाओमी स्मिथ था. वो स्कूल जाने वाली लड़की थी. अभी 23 दिन पहले ही हॉपकिन्स हत्या के इस मामले में जेल से बाहर आया था, लेकिन अब एक बार फिर जेल में डाला गया.
मामला इंग्लैंड का है. मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि उसे कुछ शर्तों के साथ छोड़ा गया था. लेकिन उसने इनका उल्लंघन किया. उसे कहा गया था कि वो दोबारा हत्या वाले उस इलाके में नहीं आएगा और न ही बच्चों के करीब जाएगा.
मामले में प्रोबेशन सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है. इसी वजह से हमने लाइसेंस में प्रतिबंध लगाए थे और जब अपराधी उनका उल्लंघन करता है, तो हम उसे दोबारा हिरासत में लेने से हिचकिचाते नहीं हैं.
हॉपकिन्स को बीते साल दिसंबर महीने में रिहा किया गया था. पैरोल बोर्ड ने कहा था कि उसे रिहा कर दिया जाए. इससे पीड़ित लड़की नाओमी के माता पिता कैथ स्मिथ और ब्रायन हैरान रह गए. हत्या के 28 साल बाद पैरोल बोर्ड ऑफ इंग्लैंड ने समरी जारी की है.
इसमें बताया गया कि नाओमी का शव एक प्लेग्राउंड में उसके घर के पास मिला था. उसका गला काटा गया था. शरीर पर यौन शोषण के निशान थे. हॉपकिन्स को 1997 में अदालत ने दोषी ठहराया. डीएनए सबूत भी उसके खिलाफ थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










