
रिश्वत लेते पकडे़ गए जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, जानें क्या है पूरा मामला
ABP News
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात एक प्रोफेसर और दो कंपनियों के कर्मचारियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात एक प्रोफेसर और दो कंपनियों के कर्मचारियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई रिश्वत लेकर बन रही इमारत के ढांचे को फर्जी प्रमाण पत्र देने के मामले में हुई है.
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी की. इन आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय सिविल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात प्रोफेसर खालिद मोइन व्योम, आर्किटेक्ट के प्रखर पवार और इसी कंपनी के कर्मचारी आबिद खान शामिल हैं.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











