
रिश्ते सुधारने के लिए सऊदी पहुंचे तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन
AajTak
बता दें कि 2018 में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था.
तुर्की ने चार साल बाद अब सऊदी अरब से रिश्ते सुधारने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप अर्दोगन दो दिवसीय दौरे पर सऊदी पहुंचे हैं. उन्होंने यहां सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज से मुलाकात की. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और काफी देर तक बातचीत की. अर्दोगन की क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मुलाकात हुई है.
अर्दोगन ने कहा कि मेरी यात्रा हमारे दोनों सहयोगी देशों के बीच सहयोग के एक नए युग की शुरुआत करने की साझा इच्छा का प्रतीक है. हम राजनीति, सेना, अर्थव्यवस्था और संस्कृति समेत सभी क्षेत्रों में बेहतर संबंधों के एक नए युग को शुरू करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.
2018 में खशोगी की हत्या के बाद बिगड़ गए थे रिश्ते
बता दें कि 2018 में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. खशोगी सऊदी सरकार का खुलकर विरोध करते थे. इस घटना को लेकर तुर्की ने सऊदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा तो सऊदी अरब ने अनाधिकारिक तौर पर तुर्की से आयात रोक दिया था.
कूटनीतिक तौर पर जरूरी हो गए थे संबंध सुधारना
अब हाल में तुर्की की आर्थिक व्यवस्था संकट में है. लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में तुर्की सरकार ने खशोगी हत्याकांड के संबंध में अपनी जांच सऊदी अरब को सौंपने का फैसला किया है. हालांकि, वहां विपक्षी दल इस फैसले से नाराज हैं और सरकार को निशाना बना रहे हैं. जानकारों और राजनयिकों का कहना है कि कूटनीतिक रूप से तुर्की के अलग थलग हो जाने के कारण संबंधों को सुधारना जरूरी हो गया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









