
रिपोर्टर: बदायूं की घटना पर क्या कहेंगे? राम गोपाल यादव- BJP वाले हमेशा चुनाव के वक्त हिंसा करवाते हैं
AajTak
Ram Gopal Yadav on Badaun double murder case: बदायूं हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार को दोषी ठहराया है. सपा सांसद और महासचिव राम गोपाल यादव का आरोप है कि बीजेपी चुनाव के समय हिंसा करवाती है.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई दो बच्चों के मामले में सियायत ने जोर पकड़ लिया है. समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया है. सपा सांसद और महासचिव राम गोपाल यादव का आरोप है कि बीजेपी चुनाव के समय हिंसा करवाती है.
दरअसल, बुधवार दोपहर सपा सांसद राम गोपाल यादव से एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा, बदायूं की घटना पर आपको कुछ कहना है? जवाब में सपा नेता बोले, ''ऐसा है कि बीजेपी वाले चुनाव से पहले हमेशा हिंसा करवाते हैं.''
एनकाउंटर से नाकामी छिपा नहीं सकते: अखिलेश
उधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी सूबे की योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, दो भाइया को जान चली गई. एनकाउंटर से नाकामी छिपा नहीं सकते हैं. प्रशासन की नाकामी है. कई विभागों में नाकामी है. लॉ एंड ऑर्डर और जीरो टॉलरेंस पॉलिसी जीरो हो गई. पॉलिटिकल लाभ लेना चाहते हैं.
दंगों के सूत्रधार सपा के लीडर होते थे: BJP सांसद
इसके अलावा, बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने इस वारदात को लेकर कहा, बहुत ही गलत हुआ है. अपराधी को मार गिराया गया है. समाजवादी पार्टी की सरकार जब रही तो बहुत ज्यादा अपराध, दंगे हुए थे. दंगों के सूत्रधार भी ये सपा के लीडर रहते थे.शिवपाल यादव को खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए: संघमित्रा

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









