
रिजॉर्ट मालिक पुलकित की अंकिता भंडारी पर थी 'गंदी नजर', अपने पास वाले रूम में करवा लिया था शिफ्ट
AajTak
Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी पर पुलकित आर्य की गंदी नजर शुरू से ही थी. पुलकित ने अंकिता को अपने पास वाले कमरे में रहने को कहा था. जब अंकिता उस रूम में शिफ्ट हुई तो उससे पुलकित ने छेड़छाड़ भी की थी. बाद में अंकिता से ये कहकर माफी भी मांगी कि उस समय वह नशे में था.
अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में नई बात सामने आई है. रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य की गंदी नजर रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर पहले से ही थी. उसने अंकिता को अपने कमरे के पास वाले रूम में शिफ्ट करवा लिया था. इस बात का खुलासा अंकिता और उसके दोस्त की WhatsApp चैट से हुआ है.
चैट के मुताबिक, रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता को खुद के कमरे से सटे रूम में कुछ दिनों के लिए शिफ्ट होने के लिए कहा था. इसके लिए ज्यादा कस्टमर आने की बात कही गई थी.
अंकिता मैसेज में लिखती है, मेरा रूम शिफ्ट हो गया है. दोस्त ने पूछा, क्यों और कहां? जवाब में अंकिता लिखती है- कुछ दिनों के लिए सर (पुलकित आर्य) के रूम में, क्योंकि अब बहुत गेस्ट आने हैं. फिर दोस्त पूछता है, क्या ये safe रहेगा? इस पर अंकिता ने जवाब दिया- अभी तक तो सेफ लग रहा है.''
जानकारी के मुताबिक, अंकिता ने जब रिजॉर्ट ज्वाइन किया था तो उसे यहां रहने के लिए अलग से कमरा दिया गया था. लेकिन पुलकित आर्य की नीयत अंकिता पर खराब होने लगी. बाद में पुलकित ने अंकिता को कहा कि रिजॉर्ट में काफी गेस्ट आने वाले हैं. तुम कुछ दिनों के लिए मेरे साथ वाले कमरे में शिफ्ट हो जाओ. बता दें कि यहां ज्वाइंट रूम था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








