
रिजॉर्ट के लिए BJP विधायक ने करवाई आश्रम के रास्ते में खुदाई, साधु ने लगा ली फांसी, दो दिन से पेड़ पर लटक रही डेड बॉडी
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान के जालोर में हनुमान मंदिर आश्रम के संत रविनाथ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. साधु के सुसाइड नोट में बीजेपी विधायक पूराराम चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इस मामले में जसवंतपुरा पुलिस थाने में भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हालांकि, अभी तक समर्थक साधु के शव को पेड़ से उतारने के लिए राजी नहीं हुए हैं. साधु रविनाथ की बॉडी दो दिन से पेड़ पर ही लटक रही है.
राजस्थान के भरतपुर के बाद अब जालोर जिले में एक साधु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आश्रम की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच साधु ने यह कदम उठाया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इस नोट में जमीन को लेकर भाजपा विधायक पूराराम चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जसवंतपुरा पुलिस ने इस मामले में विधायक सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. हालांकि, अब तक समर्थकों ने साधु के शव को अंतिम संस्कार के लिए पेड़ से नहीं उतारा है.
थानाधिकारी मनीष सोनी ने बताया कि जिले के रानीवाड़ा उपखंड स्थित राजपुरा गांव का यह मामला है. गुरुवार की मध्य रात्रि में सुंधामाता तलहटी के पास बाला हनुमान आश्रम के संत रविनाथ (60) ने पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली. दरअसल, आश्रम के पीछे भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी सहित कुछ लोगों की जमीन है, लेकिन रास्ता नहीं था. इस पर साधु के आश्रम में से रास्ता लेने को लेकर विवाद चल रहा था. तीन दिन पहले विधायक पूराराम ने अपने लोगों को आश्रम में खाई खोदने भेजा था. उन्होंने आश्रम के पास यह खाई खोद दी. इस विवाद के चलते साधु रविनाथ ने पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली.
आश्रम में ही रुके थे विधायक
बताया गया कि देर रात विधायक पूनमाराम अपने पांच आदमियों के साथ आश्रम में ही सोए थे. सुबह सबसे पहले उठकर उसी ने साधु को लटकते हुए देखा. फिर पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों और साधु-संतों की भीड़ जुट गई. लोगों के आक्रोश को देखते हुए जसवंतपुरा, रानीवाड़ा और भीनमाल थाने से पुलिस जाब्ता बुलाकर मौके पर तैनात किया गया.
सूचना के बाद एडीएम राजेंद्र सिंह, सांचौर डीएसपी रूप सिंह इंदा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके पर पहुंची पुलिस ने साधु के सुसाइड नोट को जब्त कर लिया. इसे किसी को भी नहीं दिखाया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश छा गया. गुस्साए लोगों ने अंतिम संस्कार करने से पहले इस सुसाइड नोट का खुलासा करने की मांग की है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़ गए. अब पुलिस ने विधायक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि, अभी भी समर्थक साधु के शव को पेड़ से उतारने तैयार नहीं हैं.
जमीन पर रिसॉर्ट बनाने की प्लानिंग

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






