
राहुल या प्रियंका में हिम्मत है तो उन्नाव से चुनाव लड़ें... साक्षी महाराज ने दी कांग्रेस को चुनौती
AajTak
उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका या राहुल गांधी में हिम्मत है तो यहां आकर चुनाव लड़ लें. सांसद उन्नाव में सरैया वाटिका का शुभारंभ करने पहुंचे थे.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लगभग 62.49 लाख की लागत वाली सरैया वाटिका फिर से बनकर तैयार हो गई है. इसमें युवा, बुजुर्ग और बच्चों के लिए खास व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन ने शुक्लागंज में सरैया वाटिका का निर्माण लाखों रुपए की लागत से कराया है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इस वाटिका का शुभारंभ रविवार को किया गया. उद्घाटन के अवसर पर सांसद साक्षी महाराज समेत जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, SP सिद्धार्थ शंकर मीना, CDO ऋषिराज और ADM विकास कुमार मौजूद रहे.
उद्घाटन के अवसर पर उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं. साक्षी महाराज ने कड़े तेवरों में कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी में से किसी में भी हिम्मत हो तो मुझसे उन्नाव आकर चुनाव लड़ ले.
उन्होंने कहा, ''विपक्ष का कहना है कि भाजपा राम मंदिर का श्रेय लूट रही है जबकि, यह आदेश सुप्रीम कोर्ट का था. उन्हें बता दूं कि यह 500 सालों की लड़ाई थी. हमने छाती पर गोलियां खाईं और आंदोलन झेले हैं. हमने राम मंदिर के लिए न जाने क्या-क्या किया है. अगर जनता इसका श्रेय हमें दे रही है तो वो अपनी खुशी से हमें यह श्रेय दे रहे हैं. हम इसका श्रेय लेने के लिए कहीं दौड़ नहीं रहे.''
साक्षी महाराज ने इसी के साथ कहा कि विपक्ष के पास एक नारा है मोदी हटाओ. लेकिन किसको ले आएंगे, आज तक नाम नहीं बात पाए. भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विश्वास सब का प्रयास पर विश्वास रखती है. आने वाली 2024 मोदी की परीक्षा में देश की जनता उनके साथ होगी.
क्या 2024 में उन्नाव की जनता आप पर मेहरबान होगी? इस सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि हमने कॉपी बहुत अच्छी लिखी है. हर प्रश्न का उत्तर बखूबी दिया है. हमें विश्वास है कि उन्नाव की जनता उत्तर पुस्तिका जांचेगी तो 99% मार्क्स मुझको देगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







