
राहुल-तेजस्वी के साथ अखिलेश यादव का वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होना नीतीश की कितनी चुनौती बढ़ाएगा?
AajTak
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ अब अखिलेश यादव भी बिहार की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ने वाले हैं. विपक्षी दल SIR के मुद्दे पर एकजुट हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या वे सिर्फ एक ही मुद्दे पर फोकस कर रहे हैं? क्या नीतीश कुमार की घोषणाओं का जवाब भी विपक्ष ने तैयार किया है?
SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर जिस तरह इंडिया ब्लॉक दिल्ली में एकजुट दिखाई दिया था, बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में भी वो चीज साफ साफ नजर आ रही है. शुरू होने से पहले ये समझना मुश्किल जरूर हो रहा था कि ये यात्रा कांग्रेस की है, INDIA ब्लॉक की संयुक्त कोशिश है, या बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल का. लेकिन, अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है.
आरजेडी नेता लालू यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रवाना करने के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मिलकर वोटर अधिकार यात्रा को आगे बढ़ाया है - और अब बताया गया है कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं.
जिस तरह से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा धीरे धीरे ताकतवर होती जा रही है, निश्चित तौर पर ये सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनौतियां बढ़ाने वाला है - लेकिन, सवाल ये भी है कि क्या विपक्ष पूरी ताकत SIR के मुद्दे पर ही लगा दे रहा है? क्या नीतीश कुमार की कल्याणकारी घोषणाओं की विपक्ष को कोई फिक्र नहीं है?
वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव का शामिल होना
वोटर अधिकार यात्रा के 5वें दिन शुरुआती कमान तेजस्वी यादव के हाथ में थी, क्योंकि उपराष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में दिल्ली आए हुए थे. 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और नालंदा होते हुए शेखपुरा पहुंची थी. एक दिन के ब्रेक के बाद ये यात्रा शेखपुरा से आगे बढ़ी है.
शेखपुरा के त्रिमुहानी के पास दुर्गा मंदिर से यात्रा शुरू हुई, तो तेजस्वी यादव के साथ सीपीआई-एमएल नेता दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौके पर मौजूद थे. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग पर हमलावर तेजस्वी यादव हर कदम पर दो बातें समझाने की कोशिश कर रहे हैं. एक, चुनाव आयोग क्या चाहता है, और बिहार के लोग कैसे जवाब दे सकते हैं?

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









