
'राहुल जी, जरा जीरो गिन लीजिए...', संसद में अनुराग ठाकुर ने किया दिल्ली नतीजों का जिक्र, LoP पर किया तंज
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर ने बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाने पर रखा. उन्होंने कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जीरो का रिकार्ड बना दिया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष, विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. अनुराग ठाकुर ने 12 लाख तक की आय को करमुक्त किए जाने के बजट ऐलान को लेकर एक प्ले कार्ड दिया. इस पर 12 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स लिखा था. यह कार्ड दिखाते हुए अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता का नाम लेकर कहा कि राहुल गांधी जी, जीरो गिन लीजिए. एक जीरो और है.
अनुराग ठाकुर की इस बात पर सुप्रिया सुले ने कुछ कहा. अनुराग ठाकुर ने इस पर कहा कि ये दिल्ली में सीटों की बात नहीं है. आसन से जगदंबिका पाल ने भी कहा कि अनुराग जी ने रेफरेंस में उनका नाम लिया है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये जीरो चेक करने की बात राहुल गांधी जी से कही. उन्होंने एक चुनाव का सवालिया अंदाज में जिक्र किया जिस पर ट्रेजरी बेंच से अन्य सांसदों ने 'जीरो' में जवाब दिया. अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव, 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव, 2020 के दिल्ली चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव, 2025 के दिल्ली चुनाव में जनता ने कांग्रेस पार्टी को कितनी सीटें दी.
उन्होंने कहा कि ये जीरो का रिकॉर्ड बनाने का काम किसी पार्टी ने किया है तो वह राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने किया है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये दिल्ली वालों ने तो कांग्रेस पार्टी को बड़ा जीरो दे दिया, अब पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल का जीरो होने वाला है. उन्होंने बजट में मध्यम वर्ग को दी गई राहत का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय बजट एक फैमिली के वेलफेयर के लिए था, मोदी जी की सरकार में बजट नेशनल वेलफेयर के लिए है. मि़डिल क्लास इनके (कांग्रेस के) लिए तिजोरी भरने वाला था. घोटालों में ये पैसा खा जाते थे.
यह भी पढ़ें: 'आजाद भारत के इतिहास में पहली बार...', जनगणना में देरी पर सोनिया गांधी ने सरकार को घेरा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए ये क्लास देश के विकास का ग्रोथ पार्टनर है. हमारे समय टैक्स में राहत दी जाती है. हमारा मानना है कि मध्यम वर्ग खुश तो देश खुश. उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार की ओर से 28 फरवरी 1970 को 5000 रुपये से अधिक की आय पर टैक्स लगाने के ऐलान का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस पर हमला बोला. अनुराग ठाकुर ने कहा कि तब मेरा जन्म भी नहीं हुआ था. 5000 से अधिक की आय पर सेस लगा-लगाकर 97.8 परसेंट टैक्स लगा दिया गया था. क्या वो टैक्स ठीक था या आज का ठीक है.
यह भी पढ़ें: '...थोड़ी सनातन के लिए पाचन शक्ति बढ़ाइए', कांग्रेस सांसद से क्यों बोले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










