
'राहुल गांधी OBC के चैंपियन बनना चाहते हैं लेकिन...', झारखंड में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
AajTak
नड्डा ने बोकारो जिले के गोमिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा,
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य के मदरसों में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने और उनके लिए आधार, मतदाता पहचान पत्र, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड और जमीन सुनिश्चित करने का आरोप लगाया. नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह ओबीसी के चैंपियन बनना चाहते हैं.
उन्होंने सवाल किया कि राजीव गांधी फाउंडेशन और राष्ट्रीय सलाहकार समिति में कितने ओबीसी सदस्य हैं? नड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति में कितने ओबीसी हैं? मैं गर्व के साथ घोषणा करता हूं कि मोदी सरकार में 27 ओबीसी मंत्री हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे अभी एक खुफिया रिपोर्ट मिली है. इसमें कहा गया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां मदरसों में पनाह दी जाती है. उनके आधार, मतदाता पहचान पत्र, गैस कनेक्शन और राशन कार्ड की सुविधा दी जाती है और फिर हेमंत सोरेन सरकार उनके लिए जमीन सुनिश्चित करती है. हेमंत सोरेन ने झारखंड के 'जल, जंगल, जमीन' को लूटा, यहां घुसपैठ बड़े पैमाने पर है. घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक कानून लाएंगे कि उनकी संतानों को जमीन से वंचित किया जाए.
नड्डा ने बोकारो जिले के गोमिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "केवल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही घुसपैठ को रोक सकती है." उन्होंने पूरे जेएमएम-आरजेडी-कांग्रेस को भ्रष्ट नेताओं का 'कुनबा' करार दिया और कहा कि इंडिया ब्लॉक के नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं.
नड्डा ने आरोप लगाया, "हेमंत सोरेन, जो जमानत पर बाहर हैं, फिर से जेल जाएंगे. वह 5,000 करोड़ रुपये के खनन घोटाले, 236 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले और कई अन्य घोटालों में लिप्त हैं. हेमंत सोरेन सरकार ने 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाई और लोगों में अशांति पैदा की. अब उनके जाने का समय आ गया है. हम यहां सरकार बनाएंगे."
उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने लोगों को धोखा दिया, राज्य को लूटा और वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया. नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी खुद को ओबीसी के 'चैंपियन' के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस कार्य समिति, राजीव गांधी फाउंडेशन और राष्ट्रीय सलाहकार समिति में कितने ओबीसी सदस्य हैं, जिसकी अध्यक्षता उनकी मां सोनिया गांधी करती हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








