
'राहुल गांधी संसद में नहीं तो मेरा क्या काम?' तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिए इस्तीफे के संकेत
AajTak
Manickam Tagore Hints At Resignation: राहुल गांधी की सांसदी जाने से आहत तमिलनाडु से कांग्रेस सासंद मणिकम टैगोर ने इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं. मणिकम ने दुखी होते हुए कहा है कि जब उनके नेता राहुल गांधी संसद में नहीं होंगे तो फिर वह सदन में रहकर क्या करेंगे.
राहुल गांधी की सांसदी जाने से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बेहद दुखी हैं. नाराज कार्यकर्ता देशभर में सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इन सबके बीच अब कांग्रेस के एक सांसद ने तो अपनी सांसदी से इस्तीफा देने का संकेत दे दिया है. इनका नाम मणिकम टैगोर है और यह तमिलनाडु से कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं.
मणिकम टैगोर ने कहा है कि जब राहुल गांधी संसद में नहीं रहेंगे तो फिर वह रहकर क्या करेंगे. उन्होंने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष ने उनके नेता राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित कर दिया है. यह घटनाक्रम देखने के बाद अब वह भी संसद में नहीं बने रहना चाहते हैं.
मणिकम ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें 2009 में लोकसभा में पहुंचने का मौका दिया. लेकिन अब वह खुद वहां (संसद में) पर नहीं होंगे. उन्होंने कहा,'जब राहुल गांधी ही संसद में नहीं होंगे तो फिर मैं रहकर क्या करूंगा. उनके साथ हुए अन्याय से मैं आहत हूं'
क्यों गई राहुल की सांसदी?
दरअसल, राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था.
रैली में दिया था संबोधन

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










