
राहुल गांधी भूल गए, एक 'मृतक' ने 1989 में राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था
AajTak
राहुल गांधी ने बिहार के उन लोगों से मुलाकात की है, जिन्हें वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है. खास बात ये है कि ये लोग आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के इलाके के हैं - वैसे राहुल गांधी को किसी दिन चाय पर आजमगढ़ के लाल बिहारी की कहानी भी जरूर सुननी चाहिये.
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर निकलने से पहले राहुल गांधी ने कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात की है, जिन्हें वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है. बिहार से दिल्ली बुलाकर ऐसे लोगों के साथ राहुल गांधी ने चाय पीने के बाद सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है, और तंज भरे लहजे में चुनाव आयोग के कामकाज पर टिप्पणी भी की है.
लेकिन क्या राहुल गांधी कभी ऐसी बातों पर पहले भी ध्यान दिया है. क्योंकि, ये समस्याएं पहले से रही हैं. उत्तर प्रदेश में तो एक मृत संघ भी बना हुआ है, और संघ के नेता लाल बिहारी लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं - एक बार तो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ भी.
'मृत' लोगों से मुलाकात, और चाय पर चर्चा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के कई ऐसे लोगों से मुलाकात की है, जिन्हें चुनाव आयोग की नई वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है. राहुल गांधी ने इसे अपनी तरह का नया अनुभव बताते हुए कटाक्ष के साथ चुनाव आयोग को ऐसा मौका मुहैया कराने के लिए शुक्रिया कहा है.
राहुल गांधी ने मिलने वाले ये लोग बिहार के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से ही विधायक हैं. तेजस्वी यादव के इलाके के ये लोग हैं - राम इकबाल राय, हरेंद्र राय, मुन्ना कुमार, लालमुनी देवी, बचिया देवी, लालवती देवी और पूनम कुमारी. आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान इन सभी की तरफ से कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बावजूद इनके नाम को वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं.
सोशल साइट X पर राहुल गांधी ने लिखा है, जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी 'मृत लोगों' के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था... इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग!

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










