
राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को दिया होमवर्क, 18 सितंबर को फिर लेंगे क्लास
AajTak
राहुल गांधी ने गुजरात के जूनागढ़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के साथ चार घंटे संवाद किया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों को होमवर्क दिया और 18 सितंबर को फिर आऊंगा, तब इस पर चर्चा करेंगे.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पूरा ध्यान गुजरात पर है. राहुल ने 2024 आम चुनाव के बाद संसद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को गुजरात के अगले चुनाव में हराने की बात कही थी और इसे लेकर वह अब एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं और लगातार दौरे कर रहे हैं.
पिछले छह महीने में राहुल गांधी गुजरात के पांच दौरे कर चुके हैं. राहुल गांधी ने शुक्रवार को जूनागढ़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के साथ संवाद किया और उनके कामकाज की रिपोर्ट पर भी बात की. राहुल गांधी के 18 सितंबर को फिर गुजरात दौरे का प्लान भी तैयार है, जो छह महीने के भीतर उनका छठा गुजरात दौरा हपोगा. 18 सितंबर को राहुल गांधी गुजरात कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित तालीम शिविर में शामिल होंगे.
राहुल गांधी ने अपने पांचवें गुजरा दौरे के दौरान जूनागढ़ में चार घंटे तक गुजरात कांग्रेस के जिलाध्यक्षों से संवाद में पार्टी की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की. जिलाध्यक्षों के कामकाज को लेकर जो रिपोर्ट आई थी, उसमें पाटन जिलाध्यक्ष पहले स्थान पर थे और राहुल गांधी ने उनके कामकाज की सराहना भी की.
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने नेताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया. किस तरह संगठन आगे बढ़े और कांग्रेस की क्या विचारधारा है, राहुल गांधी के इस कार्यक्रम का फोकस इसी पर था. संगठन मजबूत करके बीजेपी के सामने कैसे चुनाव लड़ा जाए. ताकि साल 2027 के चुनाव में विजयश्री हासिल की जा सके.
उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को यह होमवर्क दिया है कि संगठन के संबंध में पांच सवालों के जवाब ढूंढकर रखें. राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से यह भी कहा कि 18 सितंबर को फिर आऊंगा, तब इस पर चर्चा करेंगे. उन्होंने वोट चोरी की कोशिशें विफल करने के लिए हर बूथ पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि अपने क्षेत्र में आप बूथ मजबूत करिए, कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाइए.
यह भी पढ़ें: 'हाइड्रोजन बम आएगा, सारा का सारा साफ हो जाएगा', रायबरेली में बोले राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








