
राहुल गांधी ने कर्नाटक में लॉन्च की गृह लक्ष्मी योजना, महिलाओं के बैंक अकाउंट में गए दो-दो हजार रुपये
AajTak
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत की. राहुल गांधी ने कहा कि आज हमारी सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं और रक्षाबंधन के दिन हम इस योजना को शुरू कर रहे हैं, यह मेरे लिए खुशी की बात है.
कर्नाटक में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से पांच वादे किए थे. उनमें से सिद्धारमैया सरकार ने आज एक और वादा पूरा कर दिया है. सरकार ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना शुरू की. इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये पहुंच जाएंगे.
इस योजना को लॉन्च करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले पांच चुनावी वादे किए थे. हमने कहा था कि कांग्रेस जो कहती है कि करती है. आज जब हमने बटन दबाया तो करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में दो हजार रुपये जमा हो गए. हर महीने राज्य की महिलाओं को दो-दो हजार रुपये उनके खातों में मिल जाएंगे.
उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में महिलाओं का किराया नहीं लगेगा. अन्न भाग्य स्कीम के तहत हर व्यक्ति को 10 किलो चावल मिलेगा. इसके अलावा सभी के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री भी दी जाएगी. एक योजना के अलावा अन्य सभी योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है.
राहुल गांधी ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों महिलाओं से मुलाकात हुई. कर्नाटक में मैंने 400 किलोमीटर पैदल चला. यात्रा के दौरान मुझे पता चला कि पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ी कीमतों से महिलाओं पर प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने मुझे बताया था कि हम वस्तुओं की बढ़ती कीमतें सहन करने में असमर्थ हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा, महिलाएं एक मजबूत नींव हैं, जैसे बिना जड़ों के पेड़ कैसे खड़ा रह सकता है, उसी तरह कर्नाटक भी महिलाओं के बिना खड़ा नहीं हो सकता. आज हम इस कार्यक्रम को 12,000 अलग-अलग जगहों पर लॉन्च कर रहे हैं.
100 दिन पूरे, वादा भी पूरा: राहुल गांधी

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









