
राहुल गांधी के वीडियो को शेयर कर रहे थे बीजेपी नेता, कांग्रेस ने नड्डा को लिखी चिट्ठी
AajTak
Congress ने BJP के उन नेताओं से माफी मांगने को कहा है जिन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से जुड़ी इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
एक निजी न्यूज चैनल के प्राइम टाइम में राहुल गांधी से जुड़ी एक वीडियो क्लिप चलने से बवाल हो गया है. इसको लेकर कांग्रेस की ओर से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिखा गया है. दरअसल वीडियो में राहुल गांधी कांग्रेस के वायनाड कार्यालय में हुई तोड़फोड़ की घटना का जिक्र कर रहे थे जबकि चैनल ने इसमें कांटछांट कर उसको उदयपुर की घटना से जोड़कर दिखा दिया गया है.
वहीं कांग्रेस की ओर से लिखे पत्र में कई बीजेपी नेताओं को नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने बिना सत्यापन किए सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश की ओर से लिखे पत्र में कहा गया, 'आपकी पार्टी के कई सहयोगियों, जिनमें श्री राज्यवर्धन राठौर, सांसद; श्री सुब्रत पाठक, सांसद, श्री कमलेश सैनी, विधायक और अन्य शामिल हैं, उन्होंने बड़े उत्साहपूर्वक और कोई सत्यापन किए बिना जानबूझकर इस मनगढ़ंत और विकृत रिपोर्ट को सोशिल मीडिया पर प्रकाशित और शेयर किया. मेरी पार्टी के सहयोगियों द्वारा यह चेतावनी दिए जाने के बावजूद कि उक्त क्लिप दुर्भावनापूर्ण रूप से झूठी और भ्रामक है.'
पत्र में लिखा है, 'श्री राठौर ने इसे प्रचारित करना जारी रखा, पहले इसे हटा दिया और फिर इसे दोबारा अपलोड कर दिया. इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता है कि उनके द्वारा जानबूझकर किए गए इन कार्यों का उद्देश्य पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को बदनाम करना, कांग्रेस पार्टी को बदनाम करना और पहले से ही संवेदनशील बनी हुई सांप्रदायिक स्थिति का ध्रुवीकरण करना था, जो कि आपकी पार्टी की रणनीति का हिस्सा है. यह कोई बहाना नहीं हो सकता कि आपके कुछ सहयोगियों ने पहले इस रिपोर्ट को अपलोड किया था और इस झूठी रिपोर्ट को साझा करने के बाद फिर उसे हटा दिया क्योंकि वास्तविकता यह है कि जो नुकसान वे पहुंचाना चाहते थे, वो उसे डिलीट करने से पहले पहुंचा चुके थे.'
जयराम रमेश ने पत्र के जरिए कहा कि मूल प्रसारणकर्ता चैनल के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. आशा करते हैं कि आप और आपकी पार्टी के सहयोगी इस तरह के झूठ फैलाना बंद करेंगे और ऐसी हरकतों से बाज आएंगे. इसके अतिरिक्त, मुझे आशा है कि आप अपने उन सहयोगियों की ओर से तुरंत उचित माफीनामा जारी करेंगे, जिन्होंने सच्चाई का इस तरह से घोर अपमान किया है.
इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से भी चेतावनी दी गई कि अगर यह माफीनामा आज जारी नहीं किया जाता तो हम आपकी पार्टी और उसके उन नेताओं के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो इस तरह के गैर-जिम्मेदार और आपराधिक तरीके से सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने पर जोर देते हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







