
राहुल गांधी के ऐब्स और बाइसेप्स के मुरीद हुए कांग्रेस नेता, तस्वीर हुई वायरल
AajTak
यह तस्वीर उस वक्त की है जब राहुल गांधी ने केरल में मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी जिसके बाद उनके आसपास मौजूद मछुआरे बेहद खुश हो गए. राहुल गांधी ने इस दौरान नीली टीशर्ट और खाकी पैंट पहन रखी थी.
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उनकी फिटनेस को लेकर दावा किया जा रहा है. तस्वीर में राहुल गांधी के बाइसेप्स और ऐब्स दिख रहे हैं जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उनकी फिटनेस बेहद शानदार है. कांग्रेस के कई नेताओं ने भी राहुल गांधी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है. सोशल मीडिया पर अब लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें भारत का सबसे फिट नेता बता रहे हैं. यह तस्वीर उस वक्त की है जब राहुल गांधी ने केरल में मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी थी. इससे उनके आसपास मौजूद मछुआरे बेहद खुश हो गए थे. राहुल गांधी ने इस दौरान नीली टीशर्ट और खाकी पैंट पहन रखी थी. जब समुद्र से निकलने के बाद वो किनारे पर गीले कपड़े बदल रहे थे उसी दौरान उनकी यह तस्वीर ली गई जिसमें उनके बाइसेप्स और ऐब्स नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद और मंत्री राजीव शुक्ला ने लिखा, इस तस्वीर को गौर से देखिए, राहुल के भी ऐब्स हैं. यह उनके समुद्र में तैराकी के बाद की तस्वीरें हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











