
'राहुल गांधी की सोच साईबाबा के समान, उन्हें आशीर्वाद मिलेगा,' शिरडी में बोले रॉबर्ट वाड्रा
AajTak
व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा रविवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में प्रसिद्ध साईबाबा मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए आए थे. वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी की सोच आध्यात्मिक नेता (साईंबाबा) की तरह है, जिन्होंने एकता का प्रचार किया. हालांकि उन्होंने विस्तार से नहीं बताया.
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना शिरडी के साईबाबा से की है. इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा की खुलकर तारीफ की है. रॉबर्ट ने कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से देश में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं और उन्हें (राहुल) भविष्य की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं.
व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा रविवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में प्रसिद्ध साईबाबा मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए आए थे. वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी की सोच आध्यात्मिक नेता (साईंबाबा) की तरह है, जिन्होंने एकता का प्रचार किया. हालांकि उन्होंने विस्तार से नहीं बताया.
राहुल को साईबाबा का आशीर्वाद मिलेगा
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वाड्रा ने आगे कहा- 'वर्तमान में हमारा देश बहुत संकट का सामना कर रहा है. राहुल गांधी की सोच साईबाबा के समान है. आशा है कि उन्हें (साईबाबा का) आशीर्वाद मिलेगा.' वाड्रा ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में कहा- 'राहुल गांधी कई जगहों पर जा रहे हैं और हजारों लोगों से मिल रहे हैं. ये लोग बड़ी संख्या में उनसे जुड़ रहे हैं. भविष्य में बदलाव आएगा, क्योंकि राहुल गांधी लोगों के लिए नई उम्मीद हैं.'
गांधी परिवार को लोगों का अपार प्यार मिल रहा
उन्होंने कहा कि 'सरकार (बीजेपी) हमारी कमियों के बारे में बात करेगी. वे पार्टी (कांग्रेस) का मजाक उड़ाएंगे, लेकिन राहुल, प्रियंका रुकने वाले नहीं हैं. हम लोगों के बीच हैं और रहेंगे. उनके लिए एकजुट होकर काम करें.' गांधी परिवार को लोगों का अपार प्यार मिल रहा है. उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) जनता की मदद करने का प्रयास करेंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








