
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
ABP News
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखकर भूत-पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) से जुड़े दो गंभीर मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखकर भूत-पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) से जुड़े दो गंभीर मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. ये पत्र संसद भवन में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद लिखा गया है. इन्होंने अपनी परेशानियों से उन्हें अवगत कराया था.
राहुल गांधी ने वित्तीय स्थिति पर जताई चिंता
राहुल गांधी ने पत्र में पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) की मौजूदा वित्तीय स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने लिखा कि योजना, जिसका मकसद पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है. इस समय भारी फंडिंग संकट से जूझ रही है.
पत्र में जिक्र है कि 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के मेडिकल बिल लंबित हैं और बजट आवंटन वास्तविक आवश्यकता से लगभग 30 प्रतिशत कम है. भुगतान में देरी के कारण कई निजी अस्पताल योजना से बाहर हो रहे हैं. जिससे पूर्व सैनिकों को या तो अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में देरी करनी पड़ रही है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












