
राहुल गांधी की आज दाहोद में आदिवासी सत्याग्रह रैली, वोट बैंक को साधने का बनाया खास प्लान
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह 10 बजे दाहोद के नवजीवन कॉलेज ग्राउंड में आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करेंगे. यहां पर राहुल 500 से ज्यादा आदिवासी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को गुजरात के आदिवासी इलाके दाहोद में रैली करने जा रहे हैं. इस रैली के जरिए कांग्रेस जल, जमीन, जंगल के अधिकार को लेकर लोगों को जोड़ने की कोशिश करेगी. इसके साथ ही इस रैली को गुजरात में राहुल गांधी के चुनावी प्रचार की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस गुजरात में खाट पंचायत भी करने की तैयारी कर रही है.
राहुल गांधी सुबह 10 बजे दाहोद के नवजीवन कॉलेज ग्राउंड में आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करेंगे. यहां पर राहुल 500 से ज्यादा आदिवासी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. दरअसल, गुजरात में राहुल की आदिवासी सत्याग्रह रैली को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि गुजरात में ST-SC और आदिवासी समाज को मिलाकर करीब 40 सीट पर खासा प्रभाव है. राहुल गांधी अपने इस दौरे के दौरान दक्षिण गुजरात से लेकर मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात के आदिवासियों को साधने की कोशिश करेंगे.
कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक माने जाते आदिवासी
सभा के बाद राहुल गांधी यहां के स्थानीय आदिवासी नेताओं से भी मिलेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे. बता दें कि अब तक आदिवासियों को कांग्रेस का पांरपारिक वोट बैंक माना जाता रहा है. 2017 के विधनासभा चुनाव के बाद बीजेपी ने बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की और 5 से ज्यादा कांग्रेस के आदिवासी विधायकों को बीजेपी में शामिल कराया. उपचुनाव में आदिवासी वोट बैंक पर बीजेपी ने सेंध लगाकर चौंका दिया था.
पेज समिति के जरिए आदिवासी समाज तक पहुंचेगी कांग्रेस
कांग्रेस एक बार फिर अपने पारंपारिक वोट बैंक को साधे रखने की कोशिश कर रही है. इसके लिए पार्टी ने अंबाजी से उमरगांव के सभी आदिवासी इलाकों में 1000 छोटे-छोटे खाट पंचायत का ऐलान किया है. साथ ही यहां के स्थानीय कांग्रेस के नेता एक पेज समिति भी बनाएंगे. ताकि आदिवासी वोट बैंक को ना खिसकने दिया जाए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










