
राहुल के 'भारतीय राज्य से लड़ने' वाले बयान पर हंगामा, बीजेपी ने घेरा, बचाव में उतरे सचिन पायलट
AajTak
राहुल गांधी के भारतयी राज्य से लड़ाई वाले बयान पर हंगामा मच गया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को प्रोत्साहित करने का रहा है जो कमजोर भारत चाहते हैं. सत्ता के लिए उनके लालच का मतलब देश की अखंडता से समझौता करना और लोगों के विश्वास को धोखा देना था.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भारतीय राज्य से लड़ाई वाले बयान पर विवाद छिड़ गया है. भाजपा ने कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का सच उनके अपने नेता ने ही लोगों के सामने रख दिया है. बीजेपी अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को प्रोत्साहित करने का रहा है जो कमजोर भारत चाहते हैं.
दरअसल, बुधवार को राहुल गांधी ने नए कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला और उन पर देश के सभी संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है.
क्या बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा, "यह मत सोचो कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. यदि आप मानते हैं कि हम बीजेपी या आरएसएस नामक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं तो आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या हो रहा है. भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से ही लड़ रहे हैं."
इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ी जातियों और आदिवासियों का मुंह बंद करके देश की आवाज को कुचलना चाहते हैं.
जेपी नड्डा ने साधा निशाना

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










