
राहगीरों को अश्लील इशारे, सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और हंगामा... पुलिस ने कई इलाकों से गिरफ्तार किए 21 किन्नर
AajTak
नवी मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को स्थानीय निवासियों और अन्य लोगों से शिकायतें मिली थीं कि ट्रांसजेंडर राहगीरों को आपत्तिजनक इशारे करते हैं और नवी मुंबई के विभिन्न इलाकों में शांति भंग करते हैं.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने और राहगीरों को अश्लील इशारे करने के आरोप में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से करीब दो दर्जन किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह कार्रवाई AHTC की टीम ने शिकायत मिलने के बाद की है.
नवी मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को स्थानीय निवासियों और अन्य लोगों से शिकायतें मिली थीं कि ट्रांसजेंडर राहगीरों को आपत्तिजनक इशारे करते हैं और नवी मुंबई के विभिन्न इलाकों में शांति भंग करते हैं.
इसके बाद यह मामला नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (AHTC) के हवाले कर दिया गया. इस विशेष यूनिट पूरे मामले की तफ्तीश की और फिर आगे की कार्रवाई के लिए तीन टीमें बनाईं गईं. प्लान के मुताबिक, 30 जुलाई को AHTC ने नवी मुंबई के उरण फाटा, जुईनगर और एपीएमसी ट्रक टर्मिनल सहित विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (AHTC) की टीमों ने 21 ट्रांसजेंडरों को हिरासत में ले लिया. पुलिस अफसर ने बताया कि जुईनगर से 12, एपीएमसी ट्रक टर्मिनल से छह और उरण फाटा से तीन ट्रांसजेंडरों को हिरासत में लिया गया.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पकड़े गए किन्नरों के खिलाफ सीबीडी, नेरुल और एपीएमसी पुलिस थानों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (अश्लील कृत्य या गीत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अब इन सभी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









