
रास्ते में गांव वालों ने रोप दिए धान के पौधे, गांव की जर्जर सड़क से परेशान होकर किया विरोध प्रदर्शन
AajTak
गांव में बने रास्ते में धान के पौधों की जड़ों को गाड़कर गांव वालों ने 20 साल से बेहाल मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर नए तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. यह वाकया पश्चिम बंगाल में हुगली के पंडुआ थाना इलाके के हरलदासपुर ग्राम पंचायत के हथिनी गांव का है.
गांव में बने रास्ते में धान के पौधों की जड़ों को गाड़कर गांव वालों ने 20 साल से बेहाल मुख्य सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर नए तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. यह वाकया पश्चिम बंगाल में हुगली के पंडुआ थाना इलाके के हरलदासपुर ग्राम पंचायत के हथिनी गांव का है. (हुगली से भोलानाथ साहा की रिपोर्ट) गांव वालों ने बताया कि उनके गांव में लगभग 1 किलोमीटर लंबे रास्ते के मार्ग में एक हाई स्कूल, एक प्राइमरी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पोस्ट ऑफिस और तीन आंगनबाड़ी केंद्र आते हैं और यह सड़क हुगली के गुड़ाप और वर्धमान जिले की कालना को जोड़ने वाली 11 नंबर रोड की एक प्रमुख सड़क मानी जाती है. लगातार 20 वर्षों से इस सड़क का हाल बेहाल है. सांसदों, विधायकों और स्थानीय निकायों से बार-बार गुहार लगाए जाने पर भी उनकी एक नहीं सुनी गई.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










