
'रास्ता छोड़ो, काम करने दो...' महिला ने रोका तो भड़क गया रोबोट वेटर, VIDEO
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक रेस्टोरेंट में बतौर वेटर तैनात किए गए एक रोबोट को तब गुस्सा आ गया जब एक महिला ने उसका रास्ता रोक दिया. रोबोट ने ऊंची आवाज में महिला से हटने को कहा.
इन दिनों आर्टिफीशियल इंटैलिजेंस और रोबोट का आम जीवन में काफी अधिक प्रयोग होने लगा है. आर्टिफीशियल इंटैलिजेंस आम जीवन में इस तरह समाता जा रहा है कि रोबोट वेटर से लेकर रोबोट सेक्योरिटी गार्ड तक देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में इंसान की ही बनाई ये मशीनें कभी- कभी कुछ इंसानों वाली हरकत कर दें तो हंसी आ जाती है. हाल में एक रेस्टोरेंट के वेटर रोबोट ने भी कुछ ऐसा ही किया.
'रास्ता छोड़ो, मुझे काम करने दो...'
सामने आए वीडियो में एक वेटर रोबोट लोगों को खाना परोसने जा रहा है. इतने में एक महिला उसके सामने आ जाती है. इसपर वह जो रिएक्शन देता है वह जबरदस्त है. वह गुस्से में कहता- रास्ता छोड़ो, मुझे काम करने दो.
'काम करने तो वरना मेरी नौकरी चली जाएगी'
वो फिर कहता है- काम करने दो वरना मेरी नौकरी चली जाएगी. इतना सुनते ही वहां खड़े लोग हंसने लगते हैं. इस रोबोट की टोन बिल्कुल ऐसी थी जैसे कोई इंसान गुस्से में अपनी आवाज ऊंची कर लेता है. इस वीडियो को uncovering_ai नाम के आर्टिफीशियल पेज से शेयर किया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












