
राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा कदम, यूक्रेन के खेरासन और ज़ापोरिज़िया क्षेत्रों को किया स्वतंत्र घोषित
AajTak
राष्ट्रपति पुतिन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए यूक्रेन के दो क्षेत्रों को रूस में शामिल कर लिया है. पुतिन ने खेरासन और ज़ापोरिज़िया की स्वतंत्रता का ऐलान कर उन्हें रूस में शामिल करने का ऐलान कर दिया है.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए यूक्रेन के दो क्षेत्रों खेरासन और ज़ापोरिज़िया की स्वतंत्रता का ऐलान कर दिया है. समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, इन दोनों क्षेत्रों की आजादी से जुड़े दस्तावेजों पर पुतिन ने हस्ताक्षर कर दिए हैं.
ये दोनों क्षेत्र रूस की ओर से अब स्वतंत्र घोषित कर दिए गए हैं. ये आदेश उसी दिन से लागू हो गया, जिस दिन राष्ट्रपति पुतिन नवे इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. दस्तावेजों के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति का फैसला अंतर्राष्ट्रीय कानून के सार्वभौमिक सिद्धांतों और मानदंडों पर आधारित है. संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा स्थापित लोगों की समानता और आत्मनिर्णय के सिद्धांत को स्वीकार और पुष्टि करता है और एक जनमत संग्रह में जनता की इच्छा के संबंध में है.
रूस ने कराया था जनमत संग्रह
बीते 23 से 27 सितंबर तक डीपीआर, एलपीआर के साथ ही खेरासन और ज़ापोरिज़िया क्षेत्र में जनमत संग्रह कराया गया था. इसमें सवाल पूछा गया था कि क्या आप यूक्रेन छोड़कर, एक स्वतंत्र राज्य बनाने और रूसी संघ में शामिल होने के पक्ष में हैं? इससे पहले पुतिन ने कहा था कि मॉस्को इस जनमत संग्रह के दौरान किए गए फैसले का समर्थन करेगा.
पुतिन ने पहले भी दो राज्यों को दी थी स्वतंत्र देश की मान्यता
इससे पहले फरवरी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों लुहान्सक और दोनेत्स्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दी थी. इन दोनों ही क्षेत्रों में रूस समर्थित अलगाववादियों का नियंत्रण था. पुतिन ने इसके बाद कई अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. उनके आदेश के मुताबिक, अब रूसी सेनाएं यूक्रेन के इन अलगाववादी क्षेत्रों में घुसकर शांति कायम करने का काम करेंगी. रूस के इस फैसले के बाद यूक्रेन-रूस के बीच तनाव काफी बढ़ गया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








