
'राष्ट्रपति पुतिन, आप राष्ट्रपति पुतिन को हरा सकते हैं', बाइडेन का एक और VIDEO वायरल, जानें क्या बोले
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कुछ ऐसा कह दिया कि मौजूद लोग और जेलेंस्की खुद स्तब्ध रह गए. बाइडेन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं. हाल ही में NATO सम्मेलन के दौरान एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ. यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कुछ ऐसा कह दिया कि मौजूद लोग और जेलेंस्की खुद स्तब्ध रह गए. बाइडेन जेलेंस्की को मंच पर बुलाने जा रहे थे. उन्होंने दुनियाभर के नेताओं के सामने जेलेंस्की को राष्ट्रपति पुतिन (रूसी राष्ट्रपति) कहकर पुकारा.
इस चूक पर यूक्रेन के नेता का रिएक्शन दिखाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बाइडेन के शब्दों पर एक पल के लिए स्तब्ध नजर आ रहे हैं. एक एक्स यूजर ने कैप्शन के साथ इसका एक वीडियो शेयर किया, बाइडेन नें जेलेंस्की को पुतिन कहा तो उनका रिएक्शन देखिए.
वीडियो में बाइडेन कहते हैं-'और अब मैं मंच यूक्रेन के राष्ट्रपति को सौंपना चाहता हूं, जिनके पास उतना ही साहस है जितना दृढ़ संकल्प है. देवियों और सज्जनो, राष्ट्रपति पुतिन.' ये सुनते ही ज़ेलेंस्की एक पल के लिए रुकते हैं और पोडियम लेने में झिझकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति वहां से हटकर फिर वापस आते हैं और माइक लेकर कहते हैं-'राष्ट्रपति पुतिन, आप राष्ट्रपति पुतिन को हरा सकते हैं. राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की, मेरा ध्यान पुतिन को हराने पर है. हमें वैसे भी इसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत है.' इसके बाद वह ज़ेलेंस्की की ओर मुड़ते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं.
बता दें कि बाइडेन की ये गलती और भी अजीब हो जाती है क्योंकी रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में भी बम और मिसाइलों से हमले हो रहे हैं.
वहीं बाइडेन की बात करें तो यह पहली बार नहीं है जब बाइडेन ने ऐसा कुछ किया हो. कुछ समय पहले जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति ट्रम्प कह दिया था.यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रूप में संबोधित करने की उनकी गलती के आधे घंटे से भी कम समय के बाद,बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस अहम कार्यक्रम में ब्रिटेन के राष्ट्रपति ने नाटो, यूक्रेन, चीन और इजराइल के बारे में सवालों के जवाब दिये.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










