
राष्ट्रपति चुनाव: कोई 'रिकॉर्डधारी' तो कोई 'मददगार', ये 5 उम्मीदवार भी चर्चा में
AajTak
Presidential polls 2022: राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में हो सकता है अबतक आपने सिर्फ द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा का नाम सुना हो. लेकिन अबतक कुल 56 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं.
Presidential polls 2022: राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. फिलहाल दो उम्मीदवारों की चर्चा सबसे ज्यादा है. इसमें एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नाम शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव सिर्फ इन दो लोगों के बीच नहीं हो रहा है. बल्कि राष्ट्रपति चुनाव में अबतक कुल 56 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा के अलावा लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके पद्मराजन भी चुनाव में हैं. उनका चुनाव हारने में रिकॉर्ड है. वह अबतक 231 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन कभी नहीं जीते.
यह भी पढ़ें - राष्ट्रपति चुनावः द्रौपदी मुर्मू के लिए यूपी से दो दिन में बढ़े 8608 मत, जानिए वोटों का समीकरण
इसके अलावा राम कुमार शुक्ला भी मैदान में हैं. उनका मानना है कि राष्ट्रपति को कम से कम सुविधाओं के साथ रहना चाहिए. राम कुमार कहते हैं कि अगर वह राष्ट्रपति बने तो बहुत ही सादा जीवन जीकर दिखाएंगे, जिसमें उनका सिर्फ एक घर होगा, मौजूदा राष्ट्रपति की तरह तीन नहीं.
एक अन्य उम्मीदवार का नाम अशोक कुमार ढींगरा है. वह सेना और सैन्यकर्मियों की बात करते हैं और खुद को उचित उम्मीदवार बताते हैं. राष्ट्रपति चुनाव में दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर शंकर अग्रवाल भी मैदान में हैं.
इसके अलावा सूरज प्रकाश भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं, वह एक्सीडेंट में घायल कई लोगों की अबतक मदद कर चुके हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










