
राष्ट्रपति के रेफरेंस पर निर्णायक दिन, 14 संवैधानिक सवालों पर राय देगी सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ
AajTak
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट से यह राय तब मांगी जब अदालत के एक निर्णय में राज्यपालों और राष्ट्रपति द्वारा विधेयकों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकतम तीन महीने की समयसीमा तय की गई थी. यह राय देश की संघीय व्यवस्था, राज्यपालों की भूमिका और कार्यपालिका-न्यायपालिका के संबंधों पर दूरगामी प्रभाव डालने वाली मानी जा रही है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए 14 संवैधानिक सवालों पर सुप्रीम कोर्ट की पांच-जजों वाली संविधान पीठ गुरुवार को अपनी राय देगी. यह राय देश की संघीय व्यवस्था, राज्यपालों की भूमिका और कार्यपालिका-न्यायपालिका के संबंधों पर दूरगामी प्रभाव डालने वाली मानी जा रही है.
चीफ जस्टिस बी.आर. गवई की अगुआई वाली पीठ में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर शामिल हैं. पीठ ने लगातार दस दिन की मैराथन सुनवाई के बाद 11 सितंबर को फैसला सुरक्षित रखा था.
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट से यह राय तब मांगी जब अदालत के एक निर्णय में राज्यपालों और राष्ट्रपति द्वारा विधेयकों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकतम तीन महीने की समयसीमा तय की गई थी. यह फैसला दो-न्यायाधीशों की उस पीठ का था जिसमें कहा गया था कि राज्यपाल किसी भी बिल पर अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रख सकते और उन्हें तीन महीने में निर्णय लेना होगा. इसी निर्णय में राष्ट्रपति को भेजे गए विधेयकों पर तीन महीने की सीमा निर्धारित की गई थी.
राष्ट्रपति ने इस आदेश को संवैधानिक दायरे से बाहर बताते हुए चिंता जताई और स्पष्ट किया कि क्या राज्यपाल और राष्ट्रपति अपने विवेकाधिकार का प्रयोग करते हुए किसी बिल को अनिश्चित अवधि तक रोक सकते हैं या नहीं. इसी सवाल से जुड़े 14 संवैधानिक मुद्दों पर उन्होंने शीर्ष अदालत से औपचारिक राय मांगी.
मामले की सुनवाई में केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट राज्यपाल और राष्ट्रपति पर समयसीमा निर्धारित नहीं कर सकता, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि राज्यपाल बिलों को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रख सकते. वहीं तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित विपक्ष शासित कई राज्यों ने समयसीमा निर्धारित करने के फैसले को सही ठहराया और कहा कि गवर्नरों द्वारा देरी करना संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाता है.
सबसे महत्वपूर्ण सवालों में शामिल हैं अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपाल के अधिकारों की सीमा, मंत्रिपरिषद की सलाह का पालन अनिवार्य है या नहीं, क्या इन निर्णयों की न्यायिक समीक्षा हो सकती है, और क्या सुप्रीम कोर्ट संविधान में न होने के बावजूद समयसीमा तय कर सकता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







