
राष्ट्रपति के खिलाफ विवादित टिप्पणी: सड़कों पर उतरे आदिवासी समाज के लोग, बंगाल के मंत्री की गाड़ी रोकी
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मंत्री की विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस भी इस बयान का विरोध कर कर रही है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंत्री गिरी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राजनीति कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी के बयान का विरोध कर रही है. अखिल गिरी के खिलाफ एक के बाद एक शिकायत दर्ज कराने का क्रम भी जारी है. रविवार सुबह भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में गिरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
अखिल गिरी की टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बांकुड़ा में सड़क जाम कर दी. रविवार सुबह से ही कई आदिवासी समितियों के समर्थक खटड़ा, बांकुड़ा में सड़कों पर उतर आए. सभी ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार रोककर जोरदार प्रदर्शन किया.
बीजेपी पहले ही विवादित टिप्पणी के लिए TMC मंत्री अखिल गिरी के खिलाफ मालदा, हब्बिबपुर में शिकायत दर्ज करा चुकी है. इतना ही नहीं कांग्रेस भी बढ़ चढ़कर पश्चिम बंगाल के मंत्री के इस बयान की निंदा कर रही है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी अखिली गिरी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा,'राजनीति कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है. लेकिन ये बात TMC नेताओं को कौन सिखाएगा? TMC को पाठ पढ़ाने का एक ही तरीका है वो राज्य में सत्ता परिवर्तन लाना है.
बता दें कि नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर रंगभेदी टिप्पणी की थी. गिरि ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी विरोधी दल के नेता हैं तो शोभनीय बातें कहें, लेकिन वो कहते हैं कि मैं देखने में खराब हूं. ऐसा है तो फिर द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं? शुभेंदु से कहिए तो यहां नंदीग्राम में आकर बोले कि द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं. मनोज टिग्गा देखने में कैसे हैं. तुम देखने में सुंदर हो, लेकिन भीतर से पूरा कैंसर हो. बाहर से कपड़ा अच्छा है पर भीतर पूरा कैंसर है.
बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखकर अखिल गिरि को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की थी. इतना ही नहीं, उन्हें विधायक पद से भी बर्खास्त करने की मांग भी की गई है. साथ ही बीजेपी ने नंदीग्राम में TMC मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
एजेंसी के मुताबिक अखिल गिरि ने 11 नवंबर को नंदीग्राम के एक गांव में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी की. इसका 17 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. हालांकि अखिल गिरि ने अपनी इस टिप्पणी पर माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं. मैंने पोस्ट का जिक्र किया और शुभेंदु अधिकारी को जवाब देने के लिए इस तरह की तुलना की. मैंने किसी का नाम नहीं लिया. मैं भी एक मंत्री हूं, मैंने भी पद की शपथ ली है. अगर मेरे खिलाफ कुछ कहा जाता है, तो यह संविधान का अपमान है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








