
राष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा सांसद बनवाने वाला ठग दबोचा गया, खुद को बताता था प्रोटोकॉल ऑफिसर
AajTak
Delhi News: राष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा सांसद बनवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इन ठगों ने दो करोड़ रुपये ऐंठकर बिहार और अन्य जगहों पर संपत्तियां खरीदी थीं. फिलहाल आरोपियों ने भी ठगी का जुर्म कबूल कर लिया है. दो करोड़ की ठगी करने वालों के नाम नवीन कुमार सिंह और नानक दास हैं.
राजधानी दिल्ली (Delhi) के किशनगढ़ इलाके में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दो आरोपियों ने 2 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों दो शातिर धोखेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक व्यक्ति से राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर 2 करोड़ रुपये ऐंठे थे. फिलहाल दोनों आरोपियों को जाली दस्तावेज और कुछ नई खरीदी गई संपत्ति के दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को दिल्ली के किशनगढ़ के रहने वाले नरेंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि अगस्त 2023 में मैं नानक दास के जरिए नवीन कुमार सिंह से मिला. नवीन कुमार सिंह ने खुद को राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल अफसर बताया था.
नवीन कुमार से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाले करन नाम के शख्स से उसने राष्ट्रपति से जुड़े 2 फर्जी दस्तावेज बनवाए थे और नरेंद्र को भेजे थे, जिससे उसको विश्वास में ले सके. इसके बाद नरेंद्र से 2 करोड़ रुपये ऐंठ लिए. ठगी के पैसों से आरोपियों ने बिहार और दूसरी जगहों पर संपत्तियां खरीदीं. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोपियों के पास से संपत्तियों के फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रैप, डिजिटल अरेस्ट और बैंक खाता साफ... महिला से डेढ़ करोड़ की ठगी के बाद खुला थाइलैंड-नेपाल नेटवर्क का राज
पुलिस का कहना है कि 25 अप्रैल 2024 को किशनगढ़ थाने में जालसाजी की सूचना मिली थी. इसके बाद कॉल करने वाले शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह से पूछताछ की गई. पुलिस ने 43 वर्षीय नवीन कुमार सिंह निवासी सेक्टर 36 नोएडा और 48 वर्षीय नानक दास निवासी नागौर राजस्थान को अरेस्ट किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपी नवीन कुमार सिंह ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली. दोनों आरोपियों ने नरेंद्र से कहा था कि वे राष्ट्रपति के कोटे से संसद में राज्यसभा सीट दिलाने में मदद कर सकते हैं. इसके ऐवज में आरोपियों ने दो करोड़ रुपये की मांग रखी और खाते में दो बार 1.25 करोड़ और 75 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










