
'रावण का अहंकार भी ज्यादा दिन नहीं टिका...', केजरीवाल की हार पर बीजेपी सांसद का तंज
AajTak
राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश चुनावों में विपक्षी दलों की हार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अहंकार के कारण आम आदमी पार्टी (AAP) और समाजवादी पार्टी (SP) को करारी हार का सामना करना पड़ा.
राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश चुनावों में विपक्षी दलों की हार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अहंकार के कारण आम आदमी पार्टी (AAP) और समाजवादी पार्टी (SP) को करारी हार का सामना करना पड़ा. दिनेश शर्मा ने खासतौर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया. उन्होंने केजरीवाल के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी कभी दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को हरा नहीं सकती.
बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'रावण का अहंकार भी ज्यादा दिन नहीं टिका, केजरीवाल जी तो फिर भी साधारण इंसान हैं.' उन्होंने आगे लिखा, 'मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ केजरीवाल को हराया बल्कि उनकी पार्टी को भी हरा दिया, उत्तर प्रदेश में उनके घमंडी सहयोगी को भी मिल्कीपुर में करारी हार मिली. श्री राम की लीला अद्भुत है. जय श्री राम!'
दिनेश शर्मा ने इस पोस्ट के साथ केजरीवाल का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें केजरीवाल कह रहे हैं, 'मोदी जी, आप दिल्ली में AAP को कभी नहीं हरा पाएंगे.'
दिल्ली में 26 साल बाद बीजेपी बनाएगी सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और 26 साल बाद सरकार बनाने जा रही है.
मिल्कीपुर उपचुनाव में भी बीजेपी की जीत उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में भी बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है. बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 60,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराने की ओर बढ़ रहे हैं. मिल्कीपुर सीट 2022 के विधानसभा चुनाव में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट थी, जिसे बीजेपी समाजवादी पार्टी से हार गई थी. लेकिन इस बार बीजेपी ने यह सीट भी वापस ले ली. बसपा (BSP) ने इस उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा था, जबकि कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया था.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है. बीजेपी को इस जीत पर बधाई. हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







