
रायसेन में मासूम से रेप: फरार सलमान पर ₹30 हजार हुआ इनाम, 4 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पूरे जिले में तनाव और चक्काजाम
AajTak
Raisen Rape Case: खास बात यह है कि हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एकजुट होकर इस जघन्य अपराध के आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.
MP News: रायसेन जिले के गोहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए रेप मामले में गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. घटना के चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी सलमान पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसके चलते जिले में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पूरे जिले में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए लगातार चक्काजाम, प्रदर्शन और ज्ञापन दे रहे हैं.
पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए उस पर घोषित इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर ₹30 हजार कर दी है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमें लगातार जंगलों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
पड़ोसी जिलों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. मंडीदीप में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस को आक्रोशित भीड़ पर लाठीचार्ज भी करना पड़ा.
शुक्रवार रात को आरोपी सलमान ने लॉलीपॉप का लालच देकर 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप किया. परिजन घायल बच्ची को ओबेदुल्लागंज अस्पताल लेकर गए, जहां 2 घंटे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई. इस लापरवाही के बाद जिला चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को हटा दिया गया है.
मासूम बच्ची का इलाज भोपाल एम्स में चल रहा है और ऑपरेशन किया गया है. बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
रायसेन जिले के लगभग सभी हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. भोजपुर विधायक, होशंगाबाद सांसद सहित तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







