
रायपुर: मृतक शिक्षाकर्मियों के आश्रितों की नौकरी मांग, महिला ने डिप्टी CM आवास पर फिनाइल पीकर जताया विरोध
AajTak
रायपुर में मृतक पंचायत शिक्षाकर्मियों के आश्रितों की नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के आवास के बाहर फिनाइल पी लिया. उसे तुरंत अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. परिवार 300 दिन से संविदा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर हैं.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में मृतक पंचायत शिक्षाकर्मियों के परिजनों का धरना अचानक उस समय सुर्खियों में आ गया, जब एक महिला ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सरकारी निवास के बाहर फिनाइल पीकर आत्मघाती कदम उठा लिया. मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया. उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक पंचायत शिक्षाकर्मियों के परिवार पिछले करीब 300 दिनों से राजधानी रायपुर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि शासन-प्रशासन ने पहले आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. परिजन लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति (compassionate appointment) देने की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: जगदलपुर-रायपुर हाईवे पर बस और डंपर की भिड़ंत, हादसे में 3 की मौत, कई घायल
धरना स्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि महिला काफी दिनों से प्रशासन की अनदेखी से परेशान थी. बार-बार निवेदन और ज्ञापन देने के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई, तब उसने यह चरम कदम उठाया. इस घटना से आंदोलनकारियों में आक्रोश और बढ़ गया है.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि सरकार ने शीघ्र उनकी मांगों पर अमल नहीं किया, तो आंदोलन और उग्र होगा. वहीं, पुलिस और प्रशासन फिलहाल मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









