
राम मंदिर मॉडल की कीमत 200 से एक लाख तक, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बढ़ी डिमांड
AajTak
आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुरादाबाद में तैयार राम मंदिर के मॉडल की डिमांड काफी बढ़ गई है. यहां पीतल कारोबारी शुएब शमसी ने पीतल और लकड़ी से राम मंदिर के मॉडल तैयार किए हैं. उन्होंने बताया कि डिमांड इतनी ज्यादा है कि अब नए ऑर्डर नहीं ले पा रहे हैं.
UP News: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, इसको लेकर पूरे देश में अलग ही उत्साह है. पीतलनगरी मुरादाबाद में पीतल से राम मंदिर और राम की मूर्ति तैयार की गईं हैं. इनकी देशभर में डिमांड है. हैंडीक्राफ्ट उत्पाद के विक्रेता शुएब शम्सी ने राम मंदिर के मॉडल तैयार किए हैं. राम मंदिर के मॉडल अलग-अलग साइज में मिल रहे हैं, जिनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 1 लाख तक है.
राम मंदिर के साथ राम जी और प्रधानमंत्री का मिनी स्टेच्यू भी तैयार किया गया है. ग्राहकों की मांग पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिमा भी इस मॉडल में राम मंदिर के साथ लगाई गई है. राम मंदिर मॉडल में रोशनी के लिए एलईडी भी लगाई गई है. रोशनी में ये मॉडल और भी आकर्षक लगता है. इसके चलते डिमांड बढ़ती जा रही है. मांग में बढ़ोतरी के कारण नए ऑर्डर ऑर्डर बुक नहीं हो पा रहे हैं.
काफी पसंद किया जा रहा मुरादाबाद का हैंडीक्राफ्ट
पीतल कारोबारी शुएब का कहना है कि अब तक लाखों राम मंदिर मॉडल की सप्लाई की जा चुकी है. मांग में बढ़ोतरी और कारीगरों की कमी के कारण ऑर्डर बुक नहीं हो पा रहे हैं. ग्राहकों की मांग पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिमा भी तैयार की गई है. मुरादाबाद पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां का हैंडीक्राफ्ट फेमस है. इसी के चलते राम मंदिर के मॉडल का एक्सपोर्ट तेजी से हुआ है. इससे पीतल कारोबार को आर्थिक लाभ मिला है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








