
'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर हो सार्वजनिक छुट्टी', VHP की केजरीवाल-उपराज्यपाल को चिट्ठी
AajTak
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान करने का अनुरोध किया है. इसके लिए हिंदू संगठन ने दोनों को चिट्ठी भी लिखी है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन नए साल पर 22 जनवरी को होना है. भारत के साथ-साथ विदेश में भी राम भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच अब विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान करने का अनुरोध किया है.
मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी में विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि पूरे देश में रामभक्त इस पल का आनंद लेना चाहते हैं, इसलिए 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के उद्घाटन पर सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए.
करोड़ों रामभक्त लेना चाहते हैं आनंद
वीएचपी ने अपने पत्र में लिखा है,'अयोध्या जी में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि पर नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. सम्पूर्ण भारत के लोग और देश-विदेश से करोड़ों रामभक्त इस दिन के साक्षी हो रहे हैं. सभी रामभक्त इस ऐतिहासिक क्षण का आनंद लेना चाहते हैं.'
विशेष दिन हो सार्वजनिक अवकाश
हिंदू संगठन में अपनी चिट्ठी में आगे लिखा है,'अयोध्या जी से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होगा. यह विशेष दिन है, इस विशेष दिन पर एक दिन अवकाश होना चाहिए, जिससे दिल्ली के सभी रामभक्त इस पल का आनंद ले सकें. इसलिए आपसे प्रार्थना है कि 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









