
राम मंदिर के भूमि पूजन का एक साल, अयोध्या में आज भव्य कार्यक्रम, CM योगी लेंगे हिस्सा
AajTak
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है और पांच अगस्त को इसके भूमि पूजन का एक साल भी पूरा हो गया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के भूमि पूजन को आज एक साल पूरा हो रहा है. पिछले साल 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भूमि पूजन में हिस्सा लिया था. अब एक साल पूरा होने के मौके पर आज अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रामलला के दर्शन करेंगे, साथ ही यहां आयोजित होने वाले विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में देश के कई साधु-संत भी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब तीन घंटे तक अयोध्या में ही होंगे. अपने अयोध्या दौरे के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ वासुदेव घाट पर राशन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, फिर रामलला के दर्शन करेंगे. इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लेने और साधु संतों से मुलाकात का कार्यक्रम है. प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या जी में भारत की सकल आस्था के केंद्र-बिंदु व सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु हुए भूमि-पूजन के प्रथम वर्षगांठ की सभी को बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा सभी पर बनी रहे। जय श्री राम!
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









