
रामविलास दास वेदांती की इच्छा, पुनर्जन्म लेकर समाज की रक्षा करें कल्याण सिंह
ABP News
रामविलास दास वेदांती ने कल्याण सिंह के पुनर्जन्म की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के परिवार में कोई महान व्यक्ति पैदा हो जो फिर से कल्याण सिंह बनकर समाज की रक्षा करें.
Ram Vilas Das Vedanti on Kalyan Singh: राम मंदिर आंदोलन के साथी रहे रामविलास दास वेदांती कल्याण सिंह के निधन पर खासे भावुक हैं. रामविलास कहते हैं मैं चाहता हूं कि कल्याण सिंह जैसा महापुरुष पुनर्जन्म लेकर भारत माता के गौरव की रक्षा करें. मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि कल्याण सिंह के परिवार को ऐसी शक्ति प्रदान करें जिससे उनके परिवार में कोई ऐसा महान व्यक्ति पैदा हो जो कल्याण सिंह बनकर समाज की रक्षा करें. रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य रहे राम विलास दास वेदांती का कल्याण सिंह से करीबी रिश्ता रहा था. राम विलास दास वेदांती भी राम मंदिर आंदोलन के बाद बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद रह चुके हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












