
राममंदिर उद्घघाटन से व्यापारी संगठन भी उत्साहित, 22 जनवरी को बाजारों में दिखेगी रौनक
AajTak
देश भर के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नेतृत्व में दिल्ली एवं देश के सभी शहरों में स्थानीय व्यापारी संगठनों ने बड़े स्तर पर एक दर्जन से ज्यादा हजारों विभिन्न कार्यक्रम करने की योजना बनाई है. इसकी खासियत यह है कि इन सभी कार्यक्रमों से जहां श्रद्धा भाव की अभिव्यक्ति होगी वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा कारोबार भी हो रहा है.
22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली सहित पूरे देश भर के व्यापारियों में बेहद उत्साह और उल्लास है. जिसके चलते देश भर के बाज़ारों में अभी से महा उत्सव तथा महा दीपावली मनाने की बड़ी जबरदस्त तैयारियां सारे देश में बहुत तेजी से चल रही हैं.
उद्घाटन समारोह से सभी को मिल रहा है रोजगार देश भर के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नेतृत्व में दिल्ली एवं देश के सभी शहरों में स्थानीय व्यापारी संगठनों ने बड़े स्तर पर एक दर्जन से ज्यादा हजारों विभिन्न कार्यक्रम करने की योजना बनाई है. इसकी खासियत यह है कि इन सभी कार्यक्रमों से जहां श्रद्धा भाव की अभिव्यक्ति होगी वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा कारोबार भी हो रहा है वहीं छोटे तबके के लोगों को बड़ा रोजगार भी मिल रहा है.
कैट बना रहा कार्यक्रमों की योजना शुक्रवार को नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित श्रीराम संवाद कार्यक्रम में दिल्ली के 200 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों की उपस्थिति में कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली सहित देश भर में व्यापारी एसोसिएशन अपने सदस्यों के साथ बैठकें कर रही हैं. इसे कैट ने श्रीराम संवाद का नाम दिया है. इन बैठकों में सभी कार्यक्रमों की योजना और उनका क्रियान्वयन करने के लिए बिंदु तय किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि बाजारों को सजाने-संवारने के लिए अनेक वस्तुओं एवं सेवाओं की भारी मांग है.
1. सजावटी सामानों की उच्च मांग - 22 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बाजारों में रौनक लाने के लिए LED प्रदर्शनियों एवं साउंड सिस्टम की अधिक मांग है जिनके जरिए अयोध्या का सीधा प्रसारण लोगों को दिखाया जाएगा. - पारंपरिक भारतीय संगीत बैंड और स्वदेशी वाद्ययंत्र जैसे ढोल, ताशे,नफ़ीरी एवं शहनाई के ज़रिए बाज़ारों को राम की धुन से संगीतमय करने के अनेक बड़े कार्यक्रम करने की योजना है. - बड़ी संख्या में कुशल कलाकारों जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं श्री राम की झांकियाँ बनाते हैं, की माँग भी बहुत है. - स्थानीय म्यूजिकल ग्रुप्स, गायक एवं लोक गायक सहित इसी प्रकार के अन्य लोगों को भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बुक किया जा रहा है ताकि उत्सव की भावना को बढ़ावा मिले.
2. विभिन्न प्रकार के आयोजन और रैलियां: - स्कूटर रैलियों, कार रैलियों, और श्रीराम मैराथन आयोजित करने की योजना - बाजारों में जगह-जगह राम फेरी और राम चौकियां उत्सव की चमक को बढ़ाने में योगदान करेंगी. - श्रीराम संवाद चर्चा और वार्ता का मंच प्रदान करेंगे. - बड़े पैमाने पर धार्मिक पुस्तकों की बिक्री हो रही है - श्री राम मंदिर के आकर्षक मॉडल की बाज़ार में मांग में लगातार बढ़ रही है. व्यापारिक संगठन जहां अपने सदस्यों को मॉडल देने की योजना बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर इन मॉडल को उपहार में देने का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. विशेष बात यह है कि निकट भविष्य में होने वाली शादियों में आने वाले रिश्तेदारों एवं संबंधियों को उपहार में श्री राम मंदिर के मॉडल दिये जा रहे हैं. अनेक मंदिरों, ट्रस्टों एवं अन्य संस्थानों द्वारा भी श्री राम मंदिर भेंट में दिये जाने की योजना है.
3. 22 जनवरी के लिए सजावट की तैयारी - राष्ट्रव्यापी बाजारों को रंग-बिरंगे प्रकाश और झंडों से सजाया जाएगा, जिससे एक राम मय वातावरण बनेगा. - बाज़ारों या उनके समीप मंदिरों को सजाने की भी व्यापक योजना बनाई जा रही है. - व्यापारी अपनी दुकानों और घरों को जहां फूलीं एवं रोशनी से सजायेंगे वहीं मिट्टी के दीपकों की पंक्तियों से प्रकाश भी किया जाएगा जो आध्यात्मिक वातावरण का सृजन करेगा - बहुत बड़ी संख्या में जहां बाज़ारों में भंडारे लगाये जाएँगे वहीं वंचित वर्ग को दीपावली जैसा उत्सव मनाने के लिए उन्हें कच्ची भोजन सामग्री, दिये एवं अन्य वस्तुएँ दिये जाने का कार्यक्रम भी बड़े स्तर पर बन रहा है

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








