
रामदेव को तथ्यहीन और अवैज्ञानिक दावे करने की छूट क्यों मिली हुई है
The Wire
दवाओं से जुड़े क़ानूनों का उल्लंघन करते हुए रामदेव की पतंजलि वेलनेस और दिव्य साइंटिफिक आयुर्वेद द्वारा अपने उत्पादों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हुए अख़बारों में धड़ल्ले से साक्ष्य रहित एलोपैथी विरोधी विज्ञापन दिए जा रहे हैं. इससे पहले महामारी के बीच में रामदेव ने 'कोरोना वायरस की दवा' बनाने का भी दावा किया था.
10 जुलाई को, एफएमसीजी कारोबार के बड़े खिलाड़ी बाबा रामदेव द्वारा संचालित दो कंपनियों- पतंजलि वेलनेस और दिव्य साइंटिफिक आयुर्वेद ने भारत के कई प्रमुख अंग्रेजी भाषा के अखबारों में एक आधे पन्ने का विज्ञापन प्रकाशित किया. ‘अगर 25 वर्षों तक गहन शोध किया गया है, तो यह जरूर ही शोध वैज्ञानिकों द्वारा किसी संस्थान में किया गया होगा और इसके परिणाम सार्वजनिक दायरे में प्रकाशित किए गए होंगे- मसलन, जैसा कि विश्वभर में चलन है, इन परिणामों को सम्मानित जर्नलों में प्रकाशित किया गया होगा. विज्ञापन में ऐसे किसी प्रकाशन का जिक्र नहीं है, न ही इनके होने की कोई जानकारी नहीं है.
इस विज्ञापन ने एलोपैथी (अंग्रेजी चिकित्सा पद्धति) पर ‘गलत धारणा’ फैलाने का आरोप लगाते हुए एक वैज्ञानिक तरीके से जांची-परखी और प्रमाणित चिकित्सा पद्धति के खिलाफ बिना किसी सबूत के एक के बाद एक कई इल्जाम जड़े गए थे. इस विज्ञापन में दावा किया गया कि पतंजलि वेलनेस भारत के कई प्रमुख गैर-संक्रामक रोगों: उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, असामान्य थायरॉयड फंक्शन, आंख और कान के इलाज, उच्च कोलेस्ट्रॉल, असामान्य लिवर फंक्शन, चर्म रोग, अर्थराइटिस और अस्थमा का निदान कर सकती है. ऐसे किसी प्रकाशन की गैरहाजिरी में, यह सवाज वैध तरीके से पूछा जा सकता है : (ये शोध करने वाले) वैज्ञानिक कौन थे और उनकी योग्यता क्या थी? संस्थान का नाम क्या था और वह कहां है? किस शोध प्रविधि (रिसर्च मेथेडोलॉजी) का इस्तेमाल किया गया?’
यह दावा भी बगैर किसी सबूत के किया गया है. इस विज्ञापन में तर्कहीन तरीके से ‘जेनेटिक रोगों’ के स्थायी समाधान का भी दावा किया गया है. अंत में इसने दबे स्वर में यह कहा है कि ‘हृदय के ब्लॉकेज’, ‘निःसंतानता’, मूत्र मार्ग का संक्रमण और ‘स्ट्रेस’ का कोई स्थायी इलाज नहीं है. अगर सभी व्यक्ति के सभी परीक्षण परिणाम एक पन्ने पर भी दर्ज किए जाएं, तो भी एक करोड़ लोगों के डेटा को रिकॉर्ड करने के लिए एक करोड़ पन्नों की जरूरत होगी. अगर 300 पन्नों की एक जिल्द का हिसाब लगाया जाए, तो सारे डेटा को संकलित करने के लिए तीस हजार से ज्यादा जिल्दों की जरूरत होगी. वे कहां हैं? क्या रामदेव इन सवालों का जवाब देंगे?
ऐसा कहते हुए इनमें से ज्यादातर रोगों के लिए साक्ष्य आधारित चिकित्सा में इनमें से ज्यादातर समस्याओं के लिए उपलब्ध समाधानों को नकार दिया. वास्तव में, क्या इनमें से कुछ सवालों का जवाब क्या विज्ञापन में ही, उसे विश्वसनीय बनाने के लिए नहीं दिया जाना चाहिए था, खासकर तब जब इसमें किए जा रहे दावों के पहली नजर में ही सही होने की गुंजाइश काफी कम नजर आ रही हो.’

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.

मनरेगा के राज्य-स्तरीय तथ्य एक राजनीतिक रूप से असहज स्वरूप दिखाते हैं. यह कार्यक्रम उन इलाकों में सबसे सफल नहीं रहा जहां ज़रूरत सबसे ज़्यादा थी, बल्कि वहां बेहतर रहा जहां प्रशासनिक ढांचा मज़बूत और राजनीतिक इच्छाशक्ति स्पष्ट थी. केरल और ओडिशा के आंकड़े बताते हैं कि मनरेगा अधिकार से अधिक प्रशासनिक योजना बन गई है, ऐसे में वीबी-जी राम जी को क्या अलग करना होगा?

फरवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में ज़मानत देने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस पंकज भाटिया की आलोचना की थी. अब एक पड़ताल में सामने आया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच जस्टिस भाटिया की अध्यक्षता वाली एकल-न्यायाधीश पीठ ने दहेज संबंधित हत्या के 510 मामले सुने थे, जिनमें से 508 केस में उन्होंने आरोपी की ज़मानत मंज़ूर की.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को बदलने का आदेश दिया है. नौकरशाही में इस फेरबदल के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया.

झारखंड के रहने वाले लल्लन सिंह की 13 मार्च की रात मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बधौरा स्थित अडानी पावर प्लांट में मौत हो गई. बताया गया है कि इसे लेकर ख़बर फैली कि उनकी मृत्यु कार्यस्थल पर हुए हादसे में हुई और कंपनी प्रबंधन घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है. इस बात से मज़दूर आक्रोशित हो उठे, जिसके बाद कंपनी परिसर में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. पुलिस के मुताबिक श्रमिक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

बीते शुक्रवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर कटाक्ष करने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षक ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं.


