
रामचरितमानस विवाद पर बोले नीतीश कुमार- शिक्षा मंत्री से बयान वापस लेने के लिए कह दिया
AajTak
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिए विवादास्पद बयान को लेकर जमकर बवाल मचा है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री को बयान वापस लेने के लिए कहा जा चुका है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने पहले ही शिक्षा मंत्री को समझा दिया है.
बिहार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर जमकर बवाल मचा है. बीजेपी लगातार इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेर रही है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री को बयान वापस लेने के लिए कहा जा चुका है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने पहले ही शिक्षा मंत्री को समझा दिया है.
बिहार में शिक्षा मंत्री और राजद नेता चंद्रशेखर ने हाल ही में रामचरित्र मानस को लेकर विवादित बयान दिया था. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पटना में नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला और समाज को बांटने वाला ग्रंथ बताया था. शिक्षा मंत्री के इस बयान को लेकर विवाद मचा है. यहां तक कि नीतीश की पार्टी ने भी इस बयान से खुद को अलग कर लिया है.
धर्म में दखल ठीक नहीं- नीतीश कुमार इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को बयान पर उठ रहे सवालों के बीच नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था, 'हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई... सभी धर्मों के लोगों को अपने हिसाब से पूजा-पाठ का अधिकार है. उनके इस काम में किसी तरह की दखल ठीक नहीं.'
नीतीश से पूछा गया था कि क्या उनको उम्मीद है कि प्रोफेसर चंद्रशेखर अपने विवादित बयान को वापस लेंगे? इसपर नीतीश ने कहा कि मैंने उनसे इस मुद्दे पर बात की है. सीएम ने यह भी कहा कि डिप्टी सीएम (तेजस्वी यादव) ने भी इस मामले पर अपना पक्ष साफ कर दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'किसी व्यक्तिगत बयान की वजह से गठबंधन पटरी से नहीं उतर सकता. मैं सब से कहना चाहता हूं कि पुरानी बात बीत जाने दी जाए, इस मुद्दे को आगे ना खींचा जाए.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








