
'राधेः योर मोस्ट वांटेड' भाई आज होगी रिलीज, जानिए कब, कैसे और कहां देख सकते हैं Salman Khan की ये फिल्म
ABP News
सलमान खान और दिशा पाटनी स्टारर राधेःयोर मोस्ट वांटेड भाई आज रिलीज होगी. इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि आप इस फिल्म को कब, कैसे और कहां देख सकते हैं.
सलमान खान स्टारर 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद स्पेशल फिल्म है. फैंस इसके रिलीज होने काफी बेसब्री से इंतजार रहे हैं. कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए फिल्म को डिजिटल रिलीज किया जा रहा है. भारत में इसे पे-पर-व्यू यानी फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भुगतान करना पड़ेगा. अगर आपको दोबारा ये फिल्म देखनी है तो ऑडियंस को दोबार भुगतान करना पड़ेगा. 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' मीडिल-ईस्ट समेत कई देशो के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट की है. फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी और जैकी श्रॉफ हैं. फिल्म में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे जो ड्रग माफिया को खत्म करेंगे.More Related News













