
'राधाकृष्णन सीधे नेता हैं, राजनीति में खेल नहीं करते...', एनडीए की बैठक में बोले PM मोदी
AajTak
राधाकृष्णन के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह ओबीसी समाज से आते हैं और एक जमीनी, सहज नेता हैं. पीएम ने कहा कि राधाकृष्णन राजनीति में खेल नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री ने विपक्ष से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करें ताकि उपराष्ट्रपति का चुनाव सर्वसम्मति से हो.
दिल्ली में सोमवार को हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को संबोधित किया. बैठक के दौरान एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का औपचारिक परिचय कराया गया और प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मानित भी किया. संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित इस बैठक में राधाकृष्णन मौजूद रहे और उन्होंने सांसदों से मुलाकात की.
'राधाकृष्णन राजनीति में खेल नहीं करते'
राधाकृष्णन के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह ओबीसी समाज से आते हैं और एक जमीनी, सहज नेता हैं. पीएम ने कहा कि राधाकृष्णन राजनीति में खेल नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री ने विपक्ष से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करें ताकि उपराष्ट्रपति का चुनाव सर्वसम्मति से हो.
पीएम मोदी ने उठाया सिंधु जल संधि का मुद्दा उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विभिन्न दलों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं और कोशिश है कि इस चुनाव में आम सहमति बने. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु जल संधि का मुद्दा भी उठाया और कहा कि नेहरू ने एक बार देश का बंटवारा किया और सिंधु जल समझौते के जरिए देश का पानी पाकिस्तान को देकर दूसरा बंटवारा भी कर दिया.
'नेहरू ने पाकिस्तान को सौंप दिए भारत के 80 फीसदी जल संसाधन'
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि इस समझौते से भारत के 80 फीसदी जल संसाधन पाकिस्तान को सौंप दिए गए, जिससे किसानों के हितों पर बड़ा आघात पहुंचा. उन्होंने कहा कि बाद में नेहरू ने खुद अपने सचिव के माध्यम से स्वीकार किया था कि इस समझौते से कोई फायदा नहीं हुआ. प्रधानमंत्री ने इसे किसान विरोधी संधि बताते हुए कहा कि इसका नुकसान आज तक देश को झेलना पड़ रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








