
रात के वक्त भूत बनकर लोगों को डराने निकली थी महिला, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
Zee News
किसी को डराना कितना भारी पड़ सकता है इसका अंदाजा आपको यह खबर पढ़ने के बाद हो जाएगा. मेक्सिको में एक महिला रात के अंधेरे में खुद को भूत की तरह तैयार कर सड़क पर निकल गई, ताकि पड़ोसियों को डराया जा सके. लेकिन इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.
मेक्सिको सिटी: पड़ोसियों को डराने की कीमत एक महिला (Woman) को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. महिला डरावना मेकअप कर सफेद रंग की ड्रेस में रात के वक्त सड़क पर घूम रही थी. उसे इस रूप में देखकर एक शख्स इतना डर गया कि महिला पर गोलियों की बरसात कर दी. यह घटना मेक्सिको (Mexico) के नौकलपन डी जुआरेज में हुई. पुलिस ने मृतका की पहचान उजागर नहीं की है.
'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाली महिला की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. उसने लैटिन अमेरिका की 'La Llorona' की तरह खुद को तैयार किया था. कहा जाता है कि La Llorona एक भूत थी, जो अपने बच्चे की याद में सड़कों पर रोते हुए घूमा करती थी. मृतक महिला बिल्कुल इसी अंदाज में रात के वक्त घूम रही थी, आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



