
राज ठाकरे ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले आरोप का किया समर्थन, कहा- 2014 से वोटिंग में गड़बड़ी से बनी सरकारें
AajTak
MNS प्रमुख राज ठाकरे ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले आरोप का समर्थन करते हुए कहा कि वे 2016 से वोटिंग गड़बड़ी का मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन विपक्ष ने कदम नहीं उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से इसी गड़बड़ी से सरकारें बनीं.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले आरोपों का समर्थन किया है. पुणे में शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि वोटिंग में गड़बड़ी का मुद्दा नया नहीं है और वे 2016-17 से इसे उठाते आ रहे हैं.
राज ठाकरे ने याद दिलाया कि उस समय उन्होंने शरद पवार, सोनिया गांधी और ममता बनर्जी से मुलाकात की थी, लेकिन विपक्ष ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. ठाकरे ने कहा कि मैंने तब लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बन सकता था, लेकिन सब पीछे हट गए.
अब राहुल गांधी ने ये मुद्दा फिर से उठाया है. लोग वोट तो दे रहे हैं, लेकिन वे वोट उम्मीदवारों तक नहीं पहुँच रहे हैं, उन्हें चुराया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से अब तक इसी गड़बड़ी का फायदा उठाकर सरकारें बनी हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि बीजेपी को 132 सीटें मिलीं, एकनाथ शिंदे को 56 और अजित पवार को 42. लेकिन नतीजों को लेकर न विजेता संतुष्ट थे, न हारने वाले, क्योंकि पूरा चुनावी गणित ही गड़बड़ था.
आगामी नगर निगम चुनावों से पहले राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और मतदाता सूची पर पूरी तरह काम करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके.
बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि वोट संविधान की नींव है, लेकिन क्या सही लोगों को वोट देने का अधिकार हासिल है या फिर फर्जी मतदाताओं को लिस्ट में जोड़ा गया है? राहुल गांधी ने कहा कि जब बैलेट पेपर से वोट पड़ते थे तो पूरा देश एक दिन में वोट करता था. लेकिन अब EVM से वोट पड़ते हैं तो यूपी-महाराष्ट्र जैसे राज्यों में 5-5 फेज और महीनेभर में वोटिंग हो पाती है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ पांच महीने के भीतर पांच साल से ज्यादा नए वोटर जुड़े. उन्होंने कहा कि यहां लोकसभा में हमारा गठबंधन जीतता है, लेकिन विधानसभा चुनाव में धज्जियां उड़ जाती हैं. विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए वोटर मतदान करते हैं, जबकि लोकसभा में ऐसा नहीं हुआ.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








