
'राज्य में जाकर CM के खिलाफ बोले PM, ऐसे देश कैसे चलेगा?' वन नेशन, वन इलेक्शन के पक्ष में मोदी ने दी ये दलील
AajTak
PM Modi Exclusive Interview: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आजतक' को दिए विशेष साक्षात्कार के दौरान तमाम सवालों के जवाब दिए. इस दौरान प्रधानमंत्री से जब 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने विस्तार से उदाहरण देकर इसका जवाब दिया.
देश में चार चरणों का लोकसभा चुनाव पूरा हो गया है और अगले तीन चरणों का प्रचार अभियान जोरों पर है. इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आजतक' के साथ एक विशेष साक्षात्कार के दौरान अलग-अलग मुद्दों पर बात की और तमाम सवालों के जवाब दिए. इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल, मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप, मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह और कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने PM मोदी से देश के तमाम मुद्दों पर बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर भी विस्तार से बात की और बताया कि क्यों देश के लिए यह जरूरी है.
प्रधानमंत्री ने वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए गठित कमीशन का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट का स्टडी की जा रही है. उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर हमारा कमिटमेंट बस पॉलिटिकल कमिटमेंट नहीं है, बल्कि यह देश के लिए बहुत जरूरी कदम है.
ये भी पढ़ें: PM Modi Exclusive Interview: पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए इजरायल-फिलिस्तीन और जॉर्डन ने साथ मिलकर किया था ये काम
वन नेशन, वन इलेक्शन देश हित में- पीएम
वन नेशन, वन इलेक्शन से जुड़े सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि वो इस बात के पक्षधर हैं कि चुनाव तीन या चार महीने के लिए होना चाहिए. पांच साल राजनीति नहीं होनी चाहिए. पीएम ने कहा कि हमें चार-साढ़े चार साल मिल बैठ कर देश चलाना चाहिए. चुनाव के समय हमें पूरी ताकत से एक दूसरे के खिलाफ लड़ना चाहिए. खेल के मैदान का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'आपने देखा होगा खेलकूद में फ्रेंडली मैच होते हैं. लेकिन, जब असली मैच होता है तब आमने सामने हार-जीत की लड़ाई होती है. पहले टेस्ट मैच होता था, उसके पहले तीन दिन का एक फ्रेंडली मैच होता था. इस दौरान खिलाड़ी एक-दूसरे को जानते-पहचानते हैं. राजनीति में भी मेरा मत है कि चार-साढ़े चार साल मुद्दों के आधार पर देश हित में हम लोगों को चलना चाहिए.'
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने थर्ड टर्म में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के वादे को पूरा करने पर सवाल किया गया तो प्रधानमंत्री ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पहले से ही भाजपा का मत रहा है. यह कोई नया नहीं है. पीएम ने कहा, 'मुझे बड़ा दर्द होता है कि जब एक राज्य में चुनाव हो रहा हो और देश का प्रधानमंत्री उस राज्य में जाकर किसी भी दल के मुख्यमंत्री के खिलाफ भाषण कर रहा हो...ऐसे देश कैसे चलेगा? पॉलिटिकल मजबूरी है कि मुझे उस राज्य में जाकर बोलना पड़ रहा है. अच्छा होगा एक साथ चुनाव हो... जो भी बोलना हो, सब लोग बोल लेंगे.' साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान होने वाले खर्च का भी जिक्र किया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







