
राज्य दर राज्य बेहतर हुआ BJP का ग्राफ, लोकसभा चुनाव में झटके के बाद शानदार वापसी
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने छह बड़े राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में शानदार वापसी की है. बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने अपनी सीटों में भारी बढ़ोतरी की है, जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है. जबकि कांग्रेस को इन चुनावों में भारी नुकसान हुआ है.
लोकसभा चुनाव 2024 में झटके के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य दर राज्य चुनावों में शानदार वापसी की है. बिहार में NDA की प्रचंड जीत ने स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी ने अपनी खोई हुई जमीन को वापस हासिल करने के लिए मिशन शुरू कर दिया है.
बिहार में बीजेपी ने 2024 में 68 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की थी, लेकिन हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 89 सीटें हासिल की हैं. यानी बीजेपी ने 21 सीटों की बढ़त हासिल की है. वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) ने भी अपने जनाधार में सुधार किया है, जिससे साफ हो गया है कि राज्य में एनडीए की जमीनी मशीनरी काफी मजबूत बनी हुई है.
छह बड़े राज्यों में एक जैसा पैटर्न
2024 लोकसभा चुनाव के बाद जिन छह बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए- बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली उनमें से लगभग हर जगह BJP का ग्राफ ऊपर गया है. साथ ही पार्टी की स्थिति बेहतर हुई है.
लोकसभा चुनाव में इन राज्यों की 319 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बढ़त थी, लेकिन अब इन्हीं राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 367 सीटें जीती हैं. यानी बीजेपी को 48 सीटों का इजाफा हुआ है. इससे बीजेपी को सीधे तौर पर लोकसभा में 7 से 8 सीटें मिल सकती हैं.
इसमें महाराष्ट्र सबसे स्पष्ट उदाहरण है, जहां लोकसभा चुनाव में उसके पास 79 सीटें थी जो अब बढ़त 132 हो गई हैं. इसी तरह हरियाणा में भी बड़ा बदलाव दिखायी दिया है. दिल्ली में भी लोकसभा की बढ़त विधानसभा में बरकरार रही.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









