
'राज्य के भीतर है भ्रष्टाचार का पूरा सिस्टम', तीरथ सिंह रावत के बयान को लेकर बीजेपी पर टूट पड़ी कांग्रेस
AajTak
तीरथ सिंह रावत ने राज्य आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब अलग उत्तराखंड की मांग उठी थी, तब लोग नारा लगाते थे- 'कोदा-झंगोरा खाएंगे, लेकिन उत्तराखंड बनाएंगे.' लेकिन आज उन आदर्शों और मूल्यों की बात कहीं नहीं होती. उन्होंने कहा कि जिन सपनों और उम्मीदों के दम पर यह राज्य अस्तित्व में आया था, वे अब तक अधूरे हैं.
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता तीरथ सिंह रावत ने अफसरशाही पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य बनने के बावजूद भ्रष्टाचार उसी रफ्तार से जारी है. वहीं कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं के ऐसे बयान उनकी ही सरकार की पोल खोलते हैं.
तीरथ सिंह रावत ने कहा, 'उत्तराखंड बनने के बावजूद भ्रष्टाचार उसी रफ्तार से जारी है. फर्क बस इतना है कि पहले ट्रक भरकर बाहर ले जाया जाता था और अब ड्राइवर से लेकर यात्री तक सब यहीं के लोग हैं. जब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश का हिस्सा था तो अफसर यहां से ट्रक भरकर ले जाते थे लेकिन अब हालात यह हैं कि भ्रष्टाचार का पूरा तंत्र यहीं तैयार हो चुका है.'
'नेताओं की तरह अधिकारी भी दो तरह के होते हैं'
तीरथ सिंह रावत ने आंदोलन काल को याद करते हुए कहा कि जब राज्य की मांग उठी थी तब लोग कहते थे 'कोदा-झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे', लेकिन आज उन आदर्शों पर कोई चर्चा नहीं होती. जिन सपनों और उम्मीदों के साथ यह राज्य बना था, वह आज भी पूरे नहीं हो पाए हैं. जैसे कुछ नेता अच्छे और कुछ बुरे होते हैं, वैसे ही अधिकारी भी दो तरह के होते हैं कुछ ईमानदार सेवा करने वाले और कुछ भ्रष्ट. जब तक सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं करेगी, तब तक जनता का भला संभव नहीं है.
'भाजपा ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया'
इस पर कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा, 'भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा के नेताओं के बयान उनकी ही सरकार की पोल खोल रहे हैं. जब सत्ता में रहने के दौरान तीरथ सिंह रावत भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा पाए तो अब विपक्षी अंदाज में बयानबाजी कर रहे हैं. भाजपा की सरकारों ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








