
राज्यसभा में बहुमत से बीजेपी के किन बड़े बिलों की आसान हुई राह?
AajTak
जो सदस्य राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, उनमें असम से बीजेपी से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य का नाम शामिल है.
राज्यसभा में भी बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है. 9 राज्यों की 12 सीटों पर उपचुनाव में सभी राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. एनडीए ने 11 और कांग्रेस ने एक सीट पर कब्जा किया है. बीजेपी के 9, एनसीपी (अजित पवार) का एक, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) का एक और कांग्रेस का एक सदस्य निर्वाचित हुआ है. इसके साथ ही NDA को राज्यसभा में अहम विधेयकों को पारित कराने के लिए दूसरी पार्टियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. एनडीए को राज्यसभा में स्पष्ट बहुमत मिलने से सरकार को वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे प्रमुख कानूनों पर मुहर लगवाने में सफलता मिल जाएगी.
NDA ने पहली बार राज्यसभा में बहुमत हासिल किया है. 245 सदस्यों की राज्यसभा में अभी आठ सीटें और खाली हैं. इनमें चार जम्मू-कश्मीर से और चार मनोनीत सदस्यों से भरी जानी है. सदन की मौजूदा सदस्य संख्या 237 है और बहुमत का आंकड़ा 119 है. फिलहाल, राज्यसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कुल 112 सदस्य हो गए हैं. छह मनोनीत सदस्यों और एक निर्दलीय सदस्य के समर्थन के साथ यह आंकड़ा 119 तक पहुंच गया है. यानी एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है.
बीजेपी के सदस्यों की संख्या हुई 96
बीजेपी के सदस्यों की संख्या 96 हो गई है. वहीं, कांग्रेस के सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 27 हो गई है. उसके सहयोगियों के पास 58 और सदस्य हैं, जिससे विपक्षी गठबंधन की संख्या 85 हो जाती है. 11 सदस्यों वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और आठ सदस्यों वाली बीजेडी किसी अलायंस का हिस्सा नहीं है. चुने गए निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 2028 तक होगा.
कौन-कौन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुआ
जो सदस्य राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, उनमें असम से बीजेपी से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य का नाम शामिल है. एनसीपी के अजित पवार गुट के नितिन पाटिल और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार से निर्विरोध चुने गए. तेलंगाना से कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








