
राज्यसभा चुनाव: AIMIM, BJP या RJD… बिहार में बसपा किसके साथ? इकलौते विधायक का बड़ा दावा
ABP News
Bihar Rajya Sabha Elections में बसपा किसके साथ है, इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पांचवी सीट के लिए 1-1 वोट महत्वपूर्ण हैं. इस बीच बसपा विधायक के बयान ने सबकी बेचैनी बढ़ा दी है.
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सियासी जंग के बीच बहुजन समाज पार्टी के विधायक सतीश कुमार सिंह का बयान आया है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM द्वारा प्रत्याशी उतारने और विपक्षी दलों से सहयोग मांगने के बीच बसपा विधायक बयान महत्वपूर्ण हो गया है.
विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि हमने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. जब पार्टी फैसला करेगी, तब देखेंगे. अभी हम न तो महागठबंधन में हैं और न ही NDA में. हमारी पार्टी अकेले लड़ी है. हमारी कोशिश तीसरा मोर्चा बनाकर उस पर चुनाव लड़ने की है.
इससे पहले सिंह ने कहा था, 'जब हमारी नेता बहन मायावती निर्देश देंगी, तो मैं आपको साफ-साफ बता दूंगा. हमें अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है. '
Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त करना मिशन! बिहार दौरे पर अमित शाह क्यों आ रहे हैं?













