
राज्यसभा चुनाव के लिए AAP ने फाइनल किया कैंडिडेट, उद्योगपति राजिंदर गुप्ता पर लगी मुहर
AajTak
AAP ने पंजाब में खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए Trident Group के उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. गुप्ता जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए Trident Group के अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार चुना है. यह सीट संजय अरोड़ा के विधानसभा उपचुनाव लड़ने और मंत्री बनने के बाद खाली हुई थी.
सूत्रों के अनुसार, राजिंदर गुप्ता के पंजाब विधानसभा में कल नामांकन दाखिल करने की संभावना है और इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: आतंकी संगठन से जुड़े तार, नेता को बनाया निशाना... पंजाब ग्रेनेड अटैक पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट
AAP ने इस सीट के लिए पहले Oswal Group के कमल ओसवाल को आगे माना था, लेकिन अंतिम विचार-विमर्श में राजिंदर गुप्ता का नाम फाइनल किया गया.
आम आदमी पार्टी का उद्योगपतियों के साथ संबंध
यह पार्टी का एक और कदम है, जिसमें उद्योगपति चेहरा पंजाब से राज्यसभा में भेजा जा रहा है, जैसा कि पहले संजीव अरोड़ा जैसे व्यवसायी से राजनेता बने उम्मीदवारों के साथ हुआ. इस निर्णय से AAP की रणनीति में औद्योगिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश देखी जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









