
'राजौरी-पुंछ में हालात चिंता का विषय, जवानों की तैनाती बढ़ा रहे...', बोले आर्मी चीफ जनरल पांडे
AajTak
सेना प्रमुख पांडे ने कहा कि फोर्स मानव खुफिया जानकारी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, आतंकवाद विरोधी अभियानों में स्थानीय लोगों का समर्थन भी बेहद महत्वपूर्ण है. पाकिस्तान का नाम लिए बिना जनरल पांडे ने कहा कि आतंकवादी ढांचे को समर्थन जारी है.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ की स्थिति चिंता का विषय है. इस इलाके में जवानों की तैनाती बढ़ाना, खुफिया तंत्र को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों तक पहुंच बनाना आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों का हिस्सा है. ये बातें थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहीं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनरल पांडे ने कहा कि उन्होंने सैनिकों और कमांडरों को एक साफ मैसेज दिया है कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस रहेगा. वह पेशेवर तरीके से काम करें. बता दें कि पिछले महीने पुंछ में आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानों पर घात लगाकर किए गए हमले के संबंध में सेना द्वारा पूछताछ के दौरान कथित तौर पर तीन नागरिकों की मौत हो गई थी. जबकि इस हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए थे.
पाकिस्तान का नाम लिए बिना जनरल पांडे ने कहा कि आतंकवादी ढांचे को समर्थन जारी है. लेकिन पुंछ-राजौरी की स्थिति हमारे लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि पता चला है कि राजौरी-पुंछ इलाके में सक्रिय आतंकवादी आतंकी हमले और घात लगाकर हमले करने में बहुत अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं.
सेना प्रमुख ने कहा कि उन क्षेत्रों में हमारा आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति लौट सके. हमलों को अंजाम देने वाले प्रशिक्षित आतंकवादियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सेना प्रतिद्वंद्वी की कार्यप्रणाली से सामरिक सबक ले रही है.
सेना प्रमुख पांडे ने कहा कि फोर्स मानव खुफिया जानकारी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, आतंकवाद विरोधी अभियानों में स्थानीय लोगों का समर्थन भी बेहद महत्वपूर्ण है. सेना खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए तकनीकी का उपयोग करने की क्षमता को मजबूत करने पर भी विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि हमने इस इलाके में अपनी तैनाती बढ़ा दी है और कुछ इकाइयों को फिर से तैयार किया है. साथ ही कहा कि सैनिकों को पेशेवर तरीके से काम करने को कहा गया है.
जनरल पांडे ने कहा कि हमने स्पष्ट रूप से दिशानिर्देश दिए हैं कि आपको (सेना के जवानों को) उन क्षेत्रों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं. पिछले पांच-छह महीनों में राजौरी-पुंछ क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है. इस क्षेत्र में 2003 में आतंकवाद खत्म हो गया था और 2017-18 तक शांति थी. घाटी में स्थिति सामान्य होने के कारण, यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हमारे विरोधी आतंकवाद को बढ़ावा देने, छद्म तंजीमों को इस क्षेत्र में सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करने में लगे हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








